{"_id":"67b494fbec31fdbf7a0e87a8","slug":"vigor-returned-to-hpu-attendance-in-classes-up-to-70-percent-shimla-news-c-19-sml1001-488798-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में लौटी रौनक, कक्षाओं 70 फीसदी तक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में लौटी रौनक, कक्षाओं 70 फीसदी तक हाजिरी
विज्ञापन
विधि, बायोटेक, इतिहास विभागों में सबसे ज्यादा हाजिरी, हिंदी, अर्थशास्त्र और सोशल वर्क की कक्षाओं में कम पहुंचे विद्यार्थी
कक्षाएं नियमित लगाने के मैसेज भेजने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक जनवरी से 17 फरवरी तक चले शीतकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से विवि परिसर में फिर रौनक लौट आई। विवि के शैक्षणिक विभागों के खुलने के साथ ही दूसरे और चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं शेड्यूल के अनुसार शुरू हो गई हैं।
पहले दिन विवि के विधि विभाग, बायो टेक्नोलॉजी, इतिहास की कक्षाओं में 60 से 70 फीसदी तक विद्यार्थियों की हाजिरी रही। अर्थशास्त्र, एमबीए, हिंदी और सोशल वर्क जैसे बहुत से विभाग ऐसे भी रहे जहां नाममात्र विद्यार्थियों ने ही कक्षाएं लगाईं। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने अपने स्टाफ के साथ स्वयं आठ से दस विभागों में जाकर कक्षाओं में विद्यार्थियों की हाजिरी का ब्योरा लिया। इसमें जिन विभागों में हाजिरी कम रही उनके विभागाध्यक्षों और संस्थानों के निदेशकों को कक्षाओं में विद्यार्थियों की हाजिरी बढ़ाना सुनिश्चित कर नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने को कहा। उन्होंने इसके लिए सभी विभागों को व्हाॅट्सएप ग्रुप के माध्यम से हर छात्र को फिर से मैसेज कर कक्षाओं में 75 फीसदी हाजिरी की शर्त को सख्ती से लागू करने को कहा। इसके बावजूद यदि छात्र कक्षाओं में नहीं आते हैं तो भविष्य में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया कि छात्रावासों में मेस का संचालन करने के लिए कह दिया है जिससे छात्र कक्षाओं में बराबर आ सकें।
छात्रावासों में मेस शुरू करने के निर्देश
विवि के चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने कहा कि सभी वार्डन को छात्रावासों में मेस शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। इससे छात्र-छात्राओं को खाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कहा कि छात्रावासों में ही खाने की व्यवस्था पहले की तरह शुरू कर दी जाएगी। वहीं डेढ़ माह तक शांत रहे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावासों में छुट्टियों के बाद विवि खुलने पर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लौटने से चहल पहल बढ़ गई है। परिसर और समरहिल बाजार में भी छात्र-छात्राओं से रौनक बढ़ गई है। छात्र संगठन भी कक्षाएं शुरू होने पर सक्रिय होकर आगे के लिए गतिविधियों की योजनाएं बनाने में लगे हैं। वहीं