फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vigilence inquiry againest prem kumar dhumal.

धूमल परिवार की संपत्ति की विजिलेंस करेगी जांच

Fri, 06 Nov 2015 10:24 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
vigilence inquiry againest prem kumar dhumal.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके परिवार की संपत्ति की जांच सरकार ने विजिलेंस को सौंप दी है। सरकार के निर्देश पर विजिलेंस ने जांच का जिम्मा एसआईयू 2 को देने का फैसला लिया है। विजिलेंस की इस टीम ने धूमल परिवार की संपत्ति की शुरुआती जांच की थी। इसे सीबीआई को सौंपने के फैसले के बाद जांच बंद कर दी थी।

विज्ञापन


गृह विभाग से मामले में चार बार मंत्रणा करने के बाद विजिलेंस से तफ्तीश करवाने का अंतिम फैसला सरकार ने लिया है। धर्मशाला के एक अधिवक्ता ने धूमल और उनके परिवार पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता ने विजिलेंस के पास लिखित में जानकारी दी है। अब एक बार फिर मामला विजिलेंस के पास आ गया है।
विज्ञापन


शिकायत पत्र सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री धूमल खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी संपत्ति की जांच करवाने का आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने वीरभद्र सरकार पर द्वेष की भावना से झूठी शिकायतों के आधार पर जांच करवाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद एफआईआर का भी दावा

vigilence inquiry againest prem kumar dhumal.

मामला विजिलेंस को सौंपने से पहले हुई अंतिम बैठक में हर पहलू पर चर्चा हुई। अधिकांश अफसर इस बात से सहमत नहीं थे कि इस शिकायत के आधार पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाए। शिकायत पत्र में ज्यादातर जगहों के नाम लिखे हैं, उनके स्थायी पते नहीं दिए गए हैं। इसलिए सभी की सहमति के बाद फैसला लिया कि शुरुआती जांच में तथ्य सामने आने के बाद एफआईआर की जाए।

डीडब्ल्यू नेगी करेंगे मामले की जांच
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी एसआईयू 2 के इंचार्ज हैं। पहले भी इस शिकायत पत्र पर शुरुआती जांच कर चुके हैं। नेगी की गिनती मुख्यमंत्री के खास तेजतर्रार अफसरों में होती है। जांच में एक स्पेशल टीम का गठन किया जा रहा है। इन्हें आगे दो से तीन सदस्यीय टीम में बांटा जाएगा।

दिवाली के बाद पूर्व सीएम से पूछताछ की तैयारी

vigilence inquiry againest prem kumar dhumal.

शिकायत पत्र में बताई गई जगहों की जांच ये समूह करेंगे। अपनी रिपोर्ट डीडब्ल्यू नेगी को सौंपेंगे। सूत्र बताते हैं पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को दिवाली के बाद शिकायत पत्र के आधार पर प्रश्नावली भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके परिवार की संपत्ति को लेकर शिकायत पत्र के आधार पर विजिलेंस ही जांच करेगी। सरकार से निर्देश आ चुके हैं। एसआईयू 2 के इंचार्ज एसपी डीडब्ल्यू नेगी जांच अफसर होंगे।- पृथ्वी राज, एडीजीपी विजिलेंस

मेरी संपत्ति की जांच कराना कोई नई बात नहीं है। पहले भी संपत्ति की जांच हुई है। इससे ज्यादा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।- प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed