{"_id":"6708ce8f303c19b877068e08","slug":"vigilance-raid-in-nagar-parishad-chamba-records-scrutinized-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नप कार्यालय चंबा में विजिलेंस की रेड, 7 घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नप कार्यालय चंबा में विजिलेंस की रेड, 7 घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड
Sat, 12 Oct 2024 12:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:37 PM IST
सार
नगर परिषद पर विकासात्मक कार्यों को लेकर हुई टेंडरिंग प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगे हैं। एएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में दबिश दी गई।
विज्ञापन
दबिश(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर परिषद कार्यालय चंबा में विजिलेंस की टीम ने रेड मारकर रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान होने वाले सफाई के टेंडरों समेत बेंच और बिजली के खंभों की खरीद-फरोख्त में धांधली होने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
एएसपी की अगुवाई में नगर परिषद चंबा में दबिश देकर रिकॉर्ड को जांचा गया। सात घंटे तक विजिलेंस टीम ने नगर परिषद के कार्यालय में डेरा जमाए रखा। देर शाम को टीम अपने साथ रिकॉर्ड लेकर चली गई। अब डेढ़ माह तक टीम मामले की जांच करेगी। कर्मचारियों-अधिकारियों से भी मामले को लेकर पूछताछ हो सकती है। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को एएसपी अभिमन्यु की अगुवाई में विजिलेंस की टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
टीम सुबह 11:00 बजे नप कार्यालय में पहुंची। मिंजर मेले के दौरान साफ-सफाई को लेकर टेंडर प्रक्रिया संबंधी रिकॉर्ड, शहर के लिए बेंच खरीद और बिजली के खंभों का रिकॉर्ड भी टीम ने कब्जे में लिया। कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। देर शाम पांच बजे तक दबिश चली। उधर, आरटीआई एक्टिविस्ट भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि नगर परिषद चंबा में सफाई के नाम पर बड़े स्तर पर घपला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन