फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vidya upasak in himachal meets cm jairam thakur

मुख्यमंत्री से मिले विद्या उपासक, मिल सकती है बड़ी राहत

Thu, 11 Jan 2018 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Thu, 11 Jan 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
vidya upasak in himachal meets cm jairam thakur

प्रदेश के विभिन्न प्राइमरी स्कूलों में ग्रामीण विद्या उपासक से नियमित हुए अध्यापकों को डीएलएड का कोर्स नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिले ग्रामीण विद्या उपासक संघ (नियमित जेबीटी) को इस संबंध में सीएम ने आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


ग्रामीण विद्या उपासक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हेमराज ठाकुर की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को अपना मांगपत्र सौंपा।

हेमराज ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण विद्या उपासक से नियमित हुए जेबीटी अध्यापकों को एनआईओएस से डीएलएड के प्रशिक्षण को पंजीकरण करवाने के लिए आदेश जारी हुए हैं, जो न्यायसंगत नहीं हैं। क्योंकि ग्रामीण विद्या उपासक 2009-10 में ही डाइट से ही जेबीटी का कैंडेसड कोर्स पास कर चुके हैं।

विज्ञापन

शिक्षा सचिव को मौके पर ही आदेश

vidya upasak in himachal meets cm jairam thakur

इसके बाद 2011 में वह नियमित हुए हैं। ऐसे में अब इन अध्यापकों से डीएलएड का कोर्स करवाना न्यायसंगत नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मौके पर ही शिक्षा सचिव को इस संबंध में कार्यवाही करने के आदेश दिए।

इस मौके पर संघ के जिला मंडी अध्यक्ष जोध सिंह ठाकुर, कांगड़ा अध्यक्ष सुशील सिहोत्रा, कुल्लू दलजीत ठाकुर, चंबा अशोक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी संगठन सचिव राजमल चौहान, मनोहर शर्मा, यशपाल शर्मा, कार्यालय सचिव तिलक राज, राकेश, हुजती राम, कुलवंत सिंह, मदन लाल और करतार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed