फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vidhan sabha speaker Kuldeep Singh Pathania said responsibilities of IPS officers have increased

शिमला: कुलदीप सिंह पठानिया बोले- आईपीएस अफसरों की बढ़ गईं जिम्मेदारियां

Mon, 27 Mar 2023 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Mar 2023 08:44 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आज के माहौल में आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। कानून व्यवस्था और प्रदेश व देश के भीतर शांति एवं सदभाव बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अहम है। 

विज्ञापन
vidhan sabha speaker Kuldeep Singh Pathania said  responsibilities of IPS officers have increased
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आज के माहौल में आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। कानून व्यवस्था और प्रदेश व देश के भीतर शांति एवं सदभाव बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय प्रदेश है तथा उन्नति की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश काडर के परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों ने राज्य विधानसभा सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट थी। इन अधिकारियों में उत्तर प्रदेश के मेरठ से अदिति, आंध्र प्रदेश से साई दत्तात्रेय वर्मा, कर्नाटक से सचिन और हिमाचल प्रदेश से ब्योम बिंदल शामिल थे। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय शिमला के पुलिस अधीक्षक रमेश छाजटा भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान इन अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से विधानसभा की कार्यप्रणाली और क्रियाकलापों की जानकारी हासिल की तथा बजट सत्र के बारे भी जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed