{"_id":"666c3872c0e2899d950bb30e","slug":"victims-made-serious-allegations-against-missing-head-constable-jasvir-saini-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Head Constable Missing Case: लापता हेड कांस्टेबल जसवीर पर पीड़ित पक्ष ने लगाए आरोप, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Head Constable Missing Case: लापता हेड कांस्टेबल जसवीर पर पीड़ित पक्ष ने लगाए आरोप, जानें पूरा मामला
Fri, 14 Jun 2024 06:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:03 PM IST
सार
सिरमौर पुलिस हेड कांस्टेबल के लापता होने के बाद मामले में नया मोड़ आया है। अब पीड़ित पक्ष ने हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरमौर पुलिस के कालाअंब थाना में तैनात हेड कांस्टेबल के लापता होने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। अब मामले में नया मोड़ आया है। जिस मामले को लेकर हेड कांस्टेबल ने लापता होने से पहले वीडियो जारी किया था उस मामले में पीड़ित लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल दर्जनों ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन पहुंचा। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने हेड कांस्टेबल जसवीर जिन्हें जांच का जिम्मा सौंपा गया था, पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
'हेड कांस्टेबल जसवीर समझौता करने को लेकर दबाव बनाते रहे'
ग्रामीणों में तेजवीर, राजेश आदि ने बताया कि पुलिस थाना कालाअंब के तहत आने वाले देवनी गांव में पंजाब के युवकों द्वारा दिन दहाड़े केवल इस बात को लेकर अनिश पर डंडों से जानलेवा हमला किया, क्योंकि उसने ट्रैक्टर से गाड़ी को तुरंत पास नहीं दी। उन्होंने कहा कि दिन दहाड़े इस प्रकार की गुंडागर्दी हो रही है और भीषण गर्मी में डंडों आदि से सिर व पीठ पर ताबड़तोड़ हमला किया गया, बावजूद इसके जब पुलिस में शिकायत दी गई तो जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसवीर ने खुद उनकी तरफ से शिकायत लिखी और मामले में समझौता करने को लेकर दबाव बनाते रहे।
विज्ञापन
'आरोपियों को बचाया जा रहा'
ग्रामीणों ने डीसी सिरमौर को सौंपी शिकायत में बताया कि कालाअंब के गांव देवनी में हुई मारपीट के मामले में पुलिस थाना कालाअंब द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उल्टा उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कालाअंब थाना में शिकायत उन्होंने दी, मारपीट उनके साथ हुई है बावजूद पुलिस आरोपियों को दबोचने के बजाए उन पर दबाव बनाया और उन्हें तंग किया है।
'जांच अधिकारी खुद लापता'
ग्रामीणों ने बताया कि मामले में वह निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की गुहार लगाते रहे, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मजबूरन उन्होंने मामले को पुलिस के उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा। जब अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश दिए तो जांच अधिकारी खुद लापता हो गए। ग्रामीणों ने डीसी से मामले में आरोपियों को जल्द दबोचने और सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।