फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vichel skid in shimla road

शहर की सड़कों पर कोहरा, हादसों का खतरा

Thu, 16 Dec 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
vichel skid in shimla road
ट्रैफिक पुलिस के वाहन चालकों को निर्देश सुबह और शाम के वक्त बरतें एहतियात
विज्ञापन

कोहरे के जमने से वाहन हो रहे हैं स्किड
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। तापमान में गिरावट के बाद कोहरा जमने से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वीरवार सुबह शहर के कोल्ड जोन में सड़कें कोहरे के कारण सफेद नजर आईं। शहर का रात को तापमान माइन्स 0.2 चल रहा है।
लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी, टॉलैंड, ताराहाल, ढली और संजौली में सड़क पर कोहरा जमने के कारण सड़क पर फिसलन से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऑकलैंड टनल के पास कोहरे के कारण दो पहिया वाहन सवारों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर कुफरी से फागू के बीच कोहरे के कारण सुबह के समय वाहन स्किड हुए। शिमला ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से सुबह और शाम के समय वाहन चलाते हुए विशेष एहतियात बरतने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि वाहन चालकों से कोहरे पर वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

पानी की पाइपें जमने से सप्लाई प्रभावित
तापमान में गिरावट के कारण कोल्ड जोन में पानी की पाइपें जमने की समस्या भी पेश आनी शुरू हो गई हैं। लक्कड़ बाजार, जाखू, कैथू, ताराहाल, समरहिल, नवबहार, सहित अन्य इलाकों में मेन लाइन और ब्रांच लाइनें जमने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed