फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vice president of india venkaiah naidu on hamirpur tour

नौवीं भारतीय यूथ साइंस कांग्रेस में शिरकत करेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

Sat, 07 Apr 2018 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 07 Apr 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
vice president of india venkaiah naidu on hamirpur tour

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एक दिन के हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। वे शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर के सभागार में नौवीं इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति शनिवार सुबह 8.45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से विशेष विमान से चलेंगे। सुबह का नाश्ता विमान में ही होगा। 
विज्ञापन


9.50 बजे जालंधर स्थित आदमपुर भारतीय वायुसेना के बेस कैंप में उतरेंगे। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से वे 10.35 बजे एनआईटी हमीरपुर के हेलीपैड में उतरेंगे। यहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री तथा विवि के अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10. 50 बजे एनआईटी ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और एक निजी विवि की ओर से करवाई जा रही भारतीय यूथ साइंस कांग्रेस में शिरकत करेंगे। वेंकैया नायडू 12.50 बजे एनआईटी हेलीपैड से जालंधर के लिए उड़ान भरेंगे।


 जालंधर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed