फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vehicles will start plying on Kiratpur Nerchowk fourlane from May 1, distance will decrease by 37 km

Bilaspur News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर 1 मई से दौड़ने लगेंगे वाहन, 37 किमी घटेगी दूरी

Mon, 09 Jan 2023 11:28 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Jan 2023 11:28 AM IST
सार

साल 2013 में शुरू हुए 77 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य 11 साल बाद अब जाकर पूरा होने जा रहा है। इस फोरलेन के बनने से 37 किलोमीटर की दूरी घटेगी। 

विज्ञापन
Vehicles will start plying on Kiratpur Nerchowk fourlane from May 1, distance will decrease by 37 km
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर 1 मई से वाहन दौड़ने लगेंगे। साल 2013 में शुरू हुए 77 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य 11 साल बाद अब जाकर पूरा होने जा रहा है। इस फोरलेन के बनने से 37 किलोमीटर की दूरी घटेगी। पहले किरतपुर-फोरलेन की दूरी 114 किलोमीटर थी। परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मई के पहले सप्ताह फोरलेन जनता को समर्पित करेगा। इस सफर को तय करने के लिए अब दो घंटे की बचत होगी। शुरू में इस फोरलेन का काम जिस कंपनी को सौंपा गया था, वह इसे अधूरा छोड़ गई थी। वर्ष 2020 में गाबर कंस्ट्रक्शन कंपनी को इसके दूसरे चरण का काम सौंपा गया। जून 2020 में पर्यावरण मंत्रालय ने अनियमितताओं को लेकर कार्य बंद करवा दिया, लेकिन केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से इसे जल्द शुरू किया गया। बड़ी बात यह होगी कि स्वारघाट से बिलासपुर तक चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुमावदार सड़क पर लगने वाले जाम से चालकों को निजात मिलेगी। 

विज्ञापन


मंडी भराड़ी और जकात खाना में रेल लाइन पर बनेंगे रोड ओवर ब्रिज
भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन दो जगह मंडी भराड़ी और जकात खाना में इस फोरलेन को क्रॉस करेगी। इसके समाधान के लिए प्राधिकरण एक-एक किमी लंबे रोड ओवर ब्रिज बनाएगा। 
विज्ञापन


यहां से इतनी रहेगी दूरी
किरतपुर से कैंची मोड़ की दूरी अभी 22 किलोमीटर है, फोरलेन बनने से यह दूरी 12 किलोमीटर रहेगी। कैंची मोड़ से भवाणा की दूरी वर्तमान में 72 किलोमीटर थी। इसकी दूरी 51 किलोमीटर रह जाएगी। भवाणा से नेरचौक की दूरी पहले 20 किलोमीटर थी, जो अब 14 किलोमीटर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंची मोड़ से नेरचौक तक 38 पुल लगभग तैयार, अप्रैल तक बन जाएंगी पांचों टनल
कैंची मोड़ से नेरचौक तक 22 मेजर पुल, 14 छोटे पुल और दो रोड ओवर पुल लगभग तैयार हैं। इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। पांच टनलों के दोनों छोर मिला दिए हैं। अप्रैल तक टनल तैयार हो जाएंगी। गाबर कंपनी के महाप्रबंधक कर्नल बीएस चौहान ने कहा कि दूसरा चरण अप्रैल में तैयार कर फोरलेन प्राधिकरण को सौंप देंगे।


दूसरे फेज में 47 किलोमीटर ग्रीन फील्ड
फोरलेन में 30 किलोमीटर ब्राउन फील्ड तैयार किया गया है। 47 किलोमीटर ग्रीन फील्ड का निर्माण जोरों पर है। इसके अलावा किरतपुर से मनाली तक 181 किलोमीटर लंबे फोरलेन को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जून तक तैयार कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed