फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vehicles of officer and employee will not be allowed in secretariat shimla

इस दिन अपनी गाड़ी लेकर सचिवालय न आएं अधिकारी, कर्मचारी

Sun, 16 Sep 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Sep 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
vehicles of officer and employee will not be allowed in secretariat shimla

लंबे समय बाद सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही डीसी और एसपी की कांफ्रेंस से पहले ही विवाद हो गया है। विवाद को इस बार सचिवालय प्रशासन विभाग ने एक नोटिस ने जन्म दिया है। हुआ यूं कि सोमवार को सभी जिलों के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सचिवालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


एक साथ दो दर्जन अधिकारियों के वाहनों के सचिवालय में आने से स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए सचिवालय प्रशासन विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे सोमवार को अपने वाहन न लाएं। यही नहीं, शनिवार शाम को भी वाहन सचिवालय परिसर में न खड़े करने को कहा है। 

विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों ने जताया विरोध

vehicles of officer and employee will not be allowed in secretariat shimla

नोटिस जारी होते ही सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ ने संजीव शर्मा के नेतृत्व में सचिवालय प्रशासन के सचिव आरएन बत्ता से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया।

कर्मचारियों की दलील थी कि रविवार की छुट्टी के बाद ज्यादातर कर्मचारी वाहनों से ही अपने गांवों से सचिवालय आते हैं। ऐसे में अगर डीसी-एसपी के वाहनों के खड़े होने के लिए सचिवालय कर्मियों के वाहनों को जगह नहीं दी जाएगी तो वह दफ्तर कैसे आएंगे।

उनका यह भी कहना था कि हर डीसी व एसपी के वाहन में चालक होता है, जो वाहनों को इधर से उधर कर सकता है लेकिन सचिवालय कर्मियों के वाहन अगर बाहर पार्क हुए तो उनके चालान को कौन भुगतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed