फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vehicle registration fraud: Delhi Crime Branch team reaches Bilaspur, the main accused in the case is still ab

वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़ा: बिलासपुर पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम, मामले में मुख्य आरोपी अभी फरार

Tue, 10 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Feb 2026 05:00 AM IST
सार

 बिलासपुर के चर्चित वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े की जांच के सिलसिले में सोमवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बार फिर आरएलए कार्यालय में दबिश दी।

विज्ञापन
Vehicle registration fraud: Delhi Crime Branch team reaches Bilaspur, the main accused in the case is still ab
जांच(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आरएलए बिलासपुर के चर्चित वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े की जांच के सिलसिले में सोमवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बार फिर आरएलए कार्यालय में दबिश दी। टीम का मुख्य उद्देश्य मामले से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेना था, लेकिन जानकारी मिली है कि टीम को फिलहाल दस्तावेज हासिल नहीं हो पाए हैं। क्राइम ब्रांच ने जब स्थानीय ब्रांच से घोटाले से जुड़ी फाइलें और साक्ष्य मांगे, तो विभाग की ओर से बताया गया कि वांछित दस्तावेज बिलासपुर कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार जांच से संबंधित रिकॉर्ड शिमला भेजा गया है। इसके चलते टीम को कागजी कार्रवाई और साक्ष्य जुटाने में तकनीकी बाधा का सामना करना पड़ रहा है। फर्जीवाड़े का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा सीनियर असिस्टेंट गौरव अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी के कार्यालय से अचानक गायब होने और उसके बाद से फरार रहने के कारण पुलिस अब उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। वहीं, इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से गठित राज्य स्तरीय समिति भी समानांतर जांच कर रही है।

विज्ञापन

पोर्टल में बैकएंड एंट्री और फर्जी रजिस्ट्रेशन के तकनीकी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश स्तरीय समिति ने मामले की जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन जिस शिकायत के आधार पर इस समिति को गठित किया गया था, वह शिकायतकर्ता ब समिति को सहयोग नहीं कर रहा है। समिति ने बार-बार शिकायतकर्ता को जानकारी लेने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। वहीं टीम बिलासपुर आकर मामले की जांच करने की कोशिश में है। लेकिन जानकारी के अनुसार जिस कमरे में मामले से संबंधित दस्तावेज हैं, उसकी चाबी न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी सुभाष के पास है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम बिलासपुर आई है, लेकिन अभी उन्हें किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं सौंपे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed