फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicle movement will start on Chamba Bairgarh Sachpass Kilad road from Monday

Chamba: 14,500 की ऊंचाई पर स्थित चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल

Sat, 08 Jun 2024 07:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2024 07:16 PM IST
सार

चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग  शनिवार शाम 5:00 बजे के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया। हांलाकि, अभी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Vehicle movement will start on Chamba Bairgarh Sachpass Kilad road from Monday
साचपास-किलाड़ मार्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग  शनिवार शाम 5:00 बजे के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया। हांलाकि, अभी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे कि 20 जून के बाद ही मार्ग बड़ी गाड़ियों के लिए बहाल हो सकता है। प्रेगा स्थित कैंची मोड़ का 30 मीटर डंगा क्षतिग्रस्त होना इसकी मुख्य वजह है। लिहाजा, अब बैठे डंगे के स्थान पर नया डंगा लगने के बाद ही मार्ग पर बड़े वाहन सरपट दौड़ पाएंगे। लोक निर्माण विभाग के 24 कर्मचारी दिन रात डोजर, एलएनटी मशीन और जेसीबी के सहारे मार्ग को बहाल करने में जुड़े रहे।

विज्ञापन


आखिरकार शनिवार शाम विभागीय कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई। छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल हो जाने से अब जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 650 से 700 किलोमीटर का सफर तय कर वाया जेएंडके, मनाली, पंजाब होकर चंबा नहीं पहुंचना पड़ेगा। मार्ग बहाल हो जाने से चंबा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी करीब 172 किलोमीटर रहती है।  समुद्र तल से 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित साच पास को यातायात के लिए बहाल करने में पांगी लोक निर्माण युद्धस्तर पर जुटा रहा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 8 अप्रैल को मार्ग बहाली का कार्य बैरागढ़ और किलाड़ की ओर से आरंभ किया गया। दोनों ओर से विभागीय मशीनरी और लेबर मार्ग को बहाल करने में जुट गई। हांलाकि, बीच-बीच में मौसम भी कर्मचारियों की खूब परीक्षा लेता रहा।
विज्ञापन


लेकिन, आगे बढ़ रहे विभागीय कर्मचारियों ने 16 से 17 ग्लेशियरों की 35 से 40 फुट की बर्फ को काटते हुए आखिरकार रास्ता बना ही डाला। मार्ग छोटी गाड़ियों के लिए बहाल होने के बाद पांगीवासियों को जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने और चंबा से पांगी जाने वाले लोगों को लंबे सफर समेत अधिक पैसे खर्च कर पांगी पहुंचने से भी छुटकारा मिल गया है।  लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम 5:00 बजे विभागीय मशीनरी और लेबर ने चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग छोटी गाड़ियों के लिए बहाल करवा दिया। बताया कि प्रेगा स्थित कैंची मोड़ में 30 मीटर डंगा क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब नया डंगा लगाने के बाद ही मार्ग को बड़े वाहनों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed