{"_id":"66fff18ec77af8b6370ed7e8","slug":"vegetable-grain-and-wooden-market-will-be-shifted-from-the-city-shimla-news-c-19-sml1001-419751-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर से शिफ्ट होंगी सब्जी \nअनाज और लक्कड़ मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर से शिफ्ट होंगी सब्जी अनाज और लक्कड़ मंडी
विज्ञापन
यातायात जाम से मिलेगी राहत, डीसी ने दिए जमीन तलाश के आदेश
मोटर मार्केट भी एक जगह की जाएगी शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर से सब्जी, अनाज और लक्कड़ मंडी बाहर स्थानांतरित करने का फैसला प्रशासन ने लिया है।
इतना ही नहीं शहर के कई हिस्सों में चल रही मोटर मार्केट को भी एक ही जगह चलाने के आदेश दिए हैं। मौजूदा समय में मोटर मार्केट कच्ची घाटी, ढली और शहर कई हिस्सों में चल रही हैं। सड़कें तंग होने से इस कारण यातायात जाम लग रहा है। उपायुक्त ने इस बारे में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों और कारोबारियों के साथ एक बैठक की। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर शहर से बाहर भूमि का चयन करो। जगह मिलने पर इन्हें यहां से स्थानांतरित करने का काम शुरू करो।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शहर से सब्जी मंडी, अनाज मंडी, लक्कड़ मंडी और ट्रांसपोर्ट को बाहर स्थानांतरित करने की दिशा में प्रशासन प्रयासरत है। इसके लिए भूमि का चयन होना बहुत जरूरी है। हर दिन शहर में वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बाजारों के कारण यातायात व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन के समक्ष एक बड़ी चुनौती रहती है। ऐसे में कई बाजार जो कार्ट रोड के साथ सटे हुए हैं, उन्हें स्थानांतरित करने की योजना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सब्जी मंडी के स्थानांतरण के लिए शोघी के आसपास भूमि का चयन किया जाए ताकि भविष्य में फोरलेन भी सब्जी मंडी के नजदीक रहे और शहर में वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि 15 दिन के भीतर संभावित भूमि का राजस्व रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इसके बाद बैठक में विभिन्न मंडियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कहा कि जिन स्थानों पर नई मंडियां बनाई जाएंगी वहां मुख्य मार्ग पर प्रवेश और निकासी अलग रहेगी ताकि मंडी में किसी प्रकार की यातायात संबंधी समस्या पैदा न हो।
इनसेट
विकसित होगी एक बड़ी मोटर मार्केट
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शहर में मोटर मार्केट के लिए भी जमीन के चयन करने के निर्देश दिए हैं। शहर के चारों तरफ छोटी-छोटी मोटर मार्केट हैं। ऐसे में एक बड़े क्षेत्र में शहर की सबसे बड़ी मोटर मार्केट विकसित करने की दिशा में प्रशासन प्रयास कर रहा है। टिबंर मंडी को ऐसे स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा जहां पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सके। बैठक में दाड़नी के बगीचे में सब्जी मंडी के स्थानांतरण के प्रस्ताव की जगह नए भूमि के विकल्प तलाशने के निर्देश दिए हैं।
दुकानों का रिकार्ड होगा तैयार
उपायुक्त ने निर्देश दिए है कि शहर में विभिन्न मंडियों की दुकानों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिसमें दुकानों की संख्या, काम करने वाले लोगों की संख्या, छोटे-बड़े वाहनों की दैनिक आवाजाही आदि शामिल होंगे। इससे मंडियों के स्थानांतरण की योजना में काफी मदद मिलेगी।