{"_id":"5ab665ef4f1c1b91778b7399","slug":"vasudha-sood-passed-hpas-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. वसुधा ने दूसरी बार पास की एचएएस परीक्षा, अब बनेंगी DSP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. वसुधा ने दूसरी बार पास की एचएएस परीक्षा, अब बनेंगी DSP
अमर उजाला ब्यूरो, राजपुर (कांगड़ा)
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2015 में एचएएस की परीक्षा पास करने वाली राजपुर (पालमपुर) की डॉ. बसुधा सूद ने अब एचपीएस की परीक्षा भी पास कर ली है। शुरू से ही मेहनत को अपना उद्देश्य बना कर चलने वाली डॉ. वसुधा सूद इस समय चौतड़ा में बतौर बीडीओ सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वसुधा आईजीएमसी से प्रथम श्रेणी में बीडीएस भी कर चुकी है। डॉ. वसुधा केएलबी में बतौर एसोसिएट प्रो. विभा सूद और पीएनबी बैंक से रिटायर सहायक महाप्रबंधक की बेटी हैं।
विज्ञापन
डॉ. वसुधा के पिता रविंद्र सूद का कहना है कि वसुधा सूद 2015 में एचएएस की परीक्षा पास कर बीडीओ बनी थी। उसने बीडीएस भी किया हुआ है। डा. वसुधा ने 12वीं की कक्षा डीएवी स्कूल पालमपुर में उत्तीर्ण की है और उसके बाद बीडीएस आईजीएमसी शिमला में की है।
विज्ञापन
Trending Videos
आठ से दस घंटे तक की पढ़ाई
अब एचपीएस की परीक्षा भी पास कर ली है। डॉ. वशुधा की मानें तो उसकी सफलता में उसकी बड़ी बहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्वाति सूद है, जिसने उसे हर कदम पर प्रोत्साहित किया।
इसके लिए उसे आठ से दस घंटे तक की पढ़ाई करनी पड़ी। बीडीओ से अब डीएसपी बनने वाली डॉ. वसुधा का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिलेगी, उसे निर्भीकता और ईमानदारी से करूंगी।
कहा कि अन्य कामों के साथ महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी।
इसके लिए उसे आठ से दस घंटे तक की पढ़ाई करनी पड़ी। बीडीओ से अब डीएसपी बनने वाली डॉ. वसुधा का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिलेगी, उसे निर्भीकता और ईमानदारी से करूंगी।
कहा कि अन्य कामों के साथ महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी।