{"_id":"b28b9800a495d164c7079f44d19983dd","slug":"vasant-panchmi-festival-at-kullu-live-video-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: देखने लायक रहा वसंत पंचमी का जश्न, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: देखने लायक रहा वसंत पंचमी का जश्न, देखें वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 13 Feb 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी पर हिमाचल के कुल्लू में लोगों ने भगवान रघुनाथ के साथ खूब गुलाल उड़ाया। हर वर्ष वसंत पंचमी पर भगवान रघुनाथ लोगों के साथ गुलाल खेलने निकलते हैं। भगवान रघुनाथ रथ में सवार होकर करीब 1.30 बजे ढालपुर ग्राउंड पहुंचे।
विज्ञापन
यहां सभी परंपराओं को पूरा करने के बाद करीब दो बजे भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा शुरू हुई। हजारों लोगों ने भगवान रघुनाथ के साथ मैदान में गुलाल उड़ाया। रथ की रस्सी खींचने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर होली का नजारा नजर आया। शाम करीब 4.30 बजे भगवान रघुनाथ पालकी में सवार होकर सुल्तानपुर रवाना हो गए। रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि कहा कि वसंत के साथ फुलों का खिलना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन