{"_id":"5d248ae98ebc3e6d243bb387","slug":"vandana-kumari-appointed-the-chairman-of-himachal-child-rights-protection-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदना बनीं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदना बनीं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, अधिसूचना जारी
Tue, 09 Jul 2019 06:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jul 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात करतीं नवनियुक्त अध्यक्ष वंदना कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने हमीरपुर की वंदना कुमारी को बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति दी है। मंगलवार को जारी अधिसूचना के तहत सरकार ने पांच सदस्य भी नामांकित कर दिए हैं। वंदना कुमारी का परिवार आरएसएस से जुड़ा है।
विज्ञापन
वंदना और उनके पति योग सेंटर चलाते हैं। वंदना कुमारी प्रांत सेविका समिति की राज्य संपर्क प्रमुख के पद पर भी रह चुकी हैं। नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत पनसाई गांव की वंदना का हमीरपुर में ससुराल है।
विज्ञापन
वंदना कुमारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करने के बाद पदभार संभाल लिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव जेसी शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के तहत आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का चयन तीन साल के लिए किया गया है।
विज्ञापन
संजौली की अरुणा चौहान, शिमला के शकराह की निरंजना कुमारी कंवर, भुंतर से शैलेंद्र बहल, पालमपुर की सपना बंटा और बल्ह की सुचित्रा ठाकुर को सदस्य नियुक्त किया गया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किरण धांटा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। फरवरी 2019 में इनका कार्यकाल पूरा हो गया था।