ट्रेनिंग पर आए यूपी के आईएएस अधिकारी की धर्मशाला में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते रक्कड़ में ट्रेनिंग पर आए उत्तर प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी की धर्मशाला में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो गई।
नवनीत मिश्रा पुत्र योगेश चंद्र मिश्रा निवासी लोहिया नगर गाजियाबाद (यूपी) संस्कृति मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात थे। वह 31 अन्य आईएएस अधिकारियों के साथ रक्कड़ स्थित जागोरी एनजीओ में ट्रेनिंग के लिए आए थे।
अचानक तबीयत खराब हुई
नवनीत मिश्रा ने शनिवार देर शाम को अपने साथियों से मधुमेह की शिकायत और बीमार होने की बात कही। इस पर उनके साथी उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले आए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि नवनीत मिश्रा दिन में ठीक थे, शाम को उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की बात कही। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।