फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Urea fertilizer crisis in Himachal, Himfed sent demand of 9922 MT to companies

Urea Fertilizer Crisis: हिमाचल में यूरिया खाद का संकट, हिमफेड ने कंपनियों को 9922 मीट्रिक टन की भेजी मांग

Sun, 09 Jul 2023 12:28 PM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Jul 2023 12:28 PM IST
सार

प्रदेश में भारी बारिश के बीच किसानों-बागवानों के लिए एक और संकट खड़ा हो गया है। फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली यूरिया खाद प्रदेशभर में किल्लत चल रही है।

विज्ञापन
Urea fertilizer crisis in Himachal, Himfed sent demand of 9922 MT to companies
यूरिया खाद का संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच किसानों-बागवानों के लिए एक और संकट खड़ा हो गया है। फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली यूरिया खाद प्रदेशभर में किल्लत चल रही है। खाद के लिए किसान-बागवानों डिपुओं में संपर्क कर रहे हैं, मगर उन्हें खाद नहीं मिल रही। यदि जल्द खाद मुहैया नहीं हो पाई तो किसानों को नुकसान होगा, साथ ही बागवानी पर भी असर पड़ेगा। हिमफेड ने संबंधित कंपनियों को इस बार 9922 मिट्रिक टन खाद की डिमांड भेज दी है।

विज्ञापन


अब यह सप्लाई कब तक आएगी, इसका कुछ पता नहीं है। वहीं अगर फसलों को यूरिया खाद की जरूरत है। बीते दिनों जिला सोलन के लिए 500 मीट्रिक टन की मांग भेजी थी, मगर 200 मीट्रिक टन खाद की सप्लाई ही मिल पाई। वह भी एक सप्ताह में ही खत्म हो गई। मानसून की बारिश के बीच टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी समेत फलों और मक्की के लिए यूरिया खाद अति आवश्यक होती है।
विज्ञापन


उधर, हिमफेड के सहायक विपणन अधिकारी विकास ने बताया कि प्रदेशभर में यूरिया खाद की कमी चल रही है। मांग कंपनियों को भेजी गई है। वहीं इस बार खाद की मांग भी अधिक है। मांग के अनुसार यह सप्लाई कम पड़ रही है। कृषि निदेशक के माध्यम से डिमांड बढ़ाने के लिए पत्र भेजने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरमौर से 10,000 बैग की मांग
 जिला सिरमौर में यूरिया का संकट खड़ा हो गया है। पिछले कई दिन से जिले में हिमफेड के नौ डिपो में यूरिया की आपूर्ति नहीं हो पाई है। पिछले दिनों हिमफेड की ओर से 10,000 बैग की मांग भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि पंजाब के नंगल स्थित एनएफएल प्लांट में दिक्कत आने से यूरिया का संकट खड़ा हो रहा है। किसान रोजाना हिमफेड के गोदामों के चक्कर काट रहे हैं। मक्की की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है, लेकिन आपूर्ति न हो पाने से किसान परेशान हैं।
 

यूरिया की किल्लत से धान और मक्की की बिजाई प्रभावित
प्रदेश के कुछ जिलों में यूरिया की किल्लत से धान और मक्की की बिजाई का काम प्रभावित हो रहा है। कांगड़ा और मंडी सहित कुछ अन्य जिलों में किसानों को यूरिया की सप्लाई नहीं मिल पा रही। हालांकि शिमला जिले में हिमफेड और इफको के पास यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में यूरिया खाद का संकट गहरा गया है। मौजूदा समय में किसानों को धान और मक्की की फसल में डालने के लिए यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि नैनो यूरिया को प्रमोट करने के लिए यूरिया खाद की सप्लाई को 20 फीसदी तक कम कर दिया गया है। मंडी जिले में भी यूरिया खाद का संकट चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed