फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   urban development ministry team on a visit to shimla city

हिल्स क्वीन की स्वच्छता का इम्तिहान कल

Mon, 11 Jan 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Jan 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
urban development ministry team on a visit to shimla city

स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजधानी शिमला में नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए 12 जनवरी को शहरी विकास मंत्रालय की टीम शिमला पहुंचेगी। शिमला में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के बाद टीम मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी। टीम के शिमला दौरे के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिटी रैंकिंग के लिए राजधानी शिमला का देश के 75 शहरों से कंपीटीशन है। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए जितने अधिक प्रयास होंगे उतनी ही अच्छी रैंकिंग शिमला को मिलेगी और रैंकिंग के हिसाब से स्वच्छ भारत अभियान के तहत बजट भी मिलेगा। पहली किस्त के रूप में शहर को 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। स्वच्छ भारत अभियान 2019 तक चलेगा इस दौरान नगर निगम की शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस 167 शौचालय बनाने की योजना है।
विज्ञापन


अभियान के लिए नगर निगम ने अलग से फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट भी बनाया है। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत पार्षदों को जूट के बैग देने की योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त निगम की सभी गाड़ियों में कूड़े के लिए विशेष प्रकार के बैग लगाए जाएंगे। बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले सैलानियों को परवाणू बैरियर पर ही नगर निगम के कूड़े के बैग उपलब्ध करवा दिए जाएंगे ताकि शिमला पहुंचने पर सैलानी इन बैगों का इस्तेमाल करें और शहर में कूड़ा न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त पंकज राय ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शिमला शहर में स्वच्छता मूल्यांकन के लिए केंद्र की टीम 12 जनवरी को शिमला आएगी। नगर निगम अपने स्तर पर शहर को साफ सुथरा रखने की हर संभव कोशिश कर रहा है। नगर निगम शहर के लोगों से भी सहयोग की अपील करता है।

शहर में सफाई व्यवस्था की हालत है, स्थिति में सुधार के लिए क्या-क्या करने की जरूरत है। इन बिंदुओं को लेकर निरीक्षण के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जानी है। यह रिपोर्ट केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के पास जाएगी। वहां उच्च अधिकारी इस रिपोर्ट को देखकर भविष्य की योजना तैयार करेंगे। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्य शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर फोटोग्राफी भी करेंगे। इसके बाद रोडमैप तैयार कर देखा जाएगा कि साल दर साल शहर की सफाई व्यवस्था में कितना सुधार आ रहा है।

शहरी विकास मंत्रालय की टीम के निरीक्षण के लिए शिमला पहुंचने के मद्देनजर नगर निगम शहर को चमकाने में जुट गया है। नगर निगम कार्यालय सहित वार्ड स्तर पर शहर में सफाई अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। निगम पार्षदों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसियेशन के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। रविवार को नगर निगम की ओर से शहर के चारों बस स्टैंडों पर सफाई अभियान का आयोजन किया जा रहा है।


स्वच्छता को लेकर देशभर के 75 शहरों का सर्वे हो रहा है। इसके लिए मंत्रालय की तरफ से टोल फ्री नंबर 180026777 भी शुरू किया है। इस पर मिस कॉल देकर अपनी राय दी जा सकती है। यह नंबर 5 जनवरी से शुरू हो चुका है। यह सर्वे 20 जनवरी तक चलेगा। स्वच्छ भारत मिशन को शुरू हुए 1 साल 2 महीने हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed