फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uproar in the mc shimla House over the issue of stray dog bites, Congress councilors sit on dharna

Shimla: लावारिस कुत्तों के आतंक मामले पर नगर निगम सदन में हंगामा, धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद, देखें वीडियो

Wed, 30 Apr 2025 04:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Apr 2025 04:49 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों के साथ लावारिस कुत्तों के आतंक के मामले पर नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
Uproar in the mc shimla House over the issue of stray dog bites, Congress councilors sit on dharna
नगर निगम सदन में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों के साथ लावारिस कुत्तों के आतंक के मामले पर नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल,  बुधवार को संजौली में ढली टनल के पास तीन बच्चों पर लावारिस कुत्तों ने हमला किया। इस हमले में दो छात्र लहूलुहान हुए हैं। बुधवार सुबह करीब 7:00 से 8:00 बजे के बीच की घटना है। वहीं, बच्चे के पिता कर्मचंद भाटिया ने मेयर दफ्तर के सामने धरना दिया। इसके बाद नगर निगम सदन में मामले पर जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन



भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने खड़े होकर सवाल पूछा कि आखिर कब इस समस्या से राहत मिलेगी। पार्षदों ने कहा कि कुत्तों की नसबंदी तक का काम नहीं हो रहा। इस दाैरान मेयर व पार्षदों में तीखी बहस हुई। सदन में मेयर के सामने कांग्रेस पार्षद नरेंद्र ठाकुर धरने पर बैठ गए। अन्य पार्षद भी धरने पर बैठे। हालांकि, मेयर बोले कि आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से अब कुत्तों की नसबंदी होगी। लेकिन पार्षद नहीं माने और काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके थोडृी देर बाद बैठक फिर शुरू हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed