फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Upla Bomb to protect crops from animals

फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए गांव वालों ने निकाली गजब की तकनीक

Sun, 14 Aug 2016 06:43 PM IST
सुरेश शांडिल्य /अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य /अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Aug 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
Upla Bomb to protect crops from animals

मटर, गोभी, शिमला मिर्च, मक्की, उड़द और मसूर दाल जैसी फसलों के आसपास अब जंगली जानवर नहीं फटक पा रहे। यह कोई मजाक नहीं है। जंगली जानवरों से खेतों और बागों को बचाने में जब सरकारें नाकाम रहीं तो किसानों ने खुद ही देसी उपाय कर ‘उपला टाइम बम’ बना दिया। गोबर से बने उपले में पटाखे जोड़कर रात भर धमाके किए जा रहे हैं। यह तकनीक बखूबी काम कर रही है। एक गांव से ईजाद इस तकनीक को अब कई गांवों के किसानों ने अपना लिया है।

विज्ञापन


फिलहाल इस तकनीक का इस्तेमाल सोलन की कंडाघाट तहसील की पौधना ग्राम पंचायत के रनहोग, पपलोग, सलाना, पलाह और शिमला से सटे शोघी के सरी, धार थलक, नाल थलक और सूरो आदि गांवों के किसान कर रहे हैं। उधर, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने बताया कि वह इस तकनीक पर जानकारी हासिल करेंगे। इस तकनीक की उपयोगिता पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिमाचल विधानसभा में बड़ी बहसों से लेकर दिल्ली में संसद तक जंगली जानवरों से खेती चौपट होने का मामला कई बार गूंजा। मनरेगा में राखे रखवाने जैसे प्रस्ताव भी बने लेकिन कुछ नहीं हुआ। जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के समाधान खोजने में भले ही सरकारें फेल हो गई हों लेकिन अब किसानों ने अपने स्तर पर एक देसी प्रयोग में सफलता पाकर कुछ राहत जरूर हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करता है ‘उपला टाइम बम’

Upla Bomb to protect crops from animals

यह खोज सोलन जिले के कंडाघाट की पौधना पंचायत के रनहोग गांव में हुई। गोबर के लंबे सूखे उपले में पटाखे बीन दिए जाते हैं। खेत में उपले में आग लगा दी जाती है। उपलों में धीमी आग सुलगती रहती है, जिसके बाद समय-समय पर धमाके होते रहते हैं। ये उपले बारिश से बचाने को छत वाले छोटे-छोटे घरौंदों या मौसम साफ होने पर खुले में रखे जाते हैं।

ये आठ-दस मिनट से लेकर आधे-पौने घंटे बाद फटते रहते हैं। इनके फटने से घबराकर जंगली सुअर और अन्य जानवर खेतों-बगीचों से भाग जाते हैं। एक उपला दो से तीन घंटे तक सुलग सकता है। इससे जोड़ा गया दूसरा उपला पहले वाले उपले से आग पकड़कर आगे सुलगता रहता है।

जयगोपाल ने ईजाद की थी यह तकनीक
सोलन जिले की कंडाघाट तहसील की ग्राम पंचायत पौधना के गांव रनहोग के निवासी शंकर दत्त अत्री ने बताया कि इस तकनीक को उन्हीं के गांव में एक किसान जयगोपाल ने ईजाद किया था। उनका देहांत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed