{"_id":"15aab6a346036396f3fa5385c2f980c1","slug":"upa-starts-clean-india-movement-vikramaditya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने नहीं शुरू किया ‘निर्मल भारत अभियान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने नहीं शुरू किया ‘निर्मल भारत अभियान’
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Oct 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस नवंबर माह से प्रदेश स्तर पर ‘स्वच्छ भूमि देव भूमि’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत यूथ कांग्रेस की सभी इकाईयां अनिवार्य रूप से माह के किसी एक रविवार को स्वच्छता अभियान आयोजित करेगी।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। यह पूछने पर कि क्या यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दो अक्तूबर से शुरू किए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत आयोजित होगा?
विज्ञापन
विक्रमादित्य ने जवाब दिया कि मोदी से पहले पूर्व यूपीए सरकार ने भारत को स्वच्छ बनने के लिए ‘निर्मल भारत अभियान’ शुरू किया था, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के नाम से आगे बढ़ाया है। नाम का अंतर है लेकिन मकसद एक है।
विज्ञापन
युवाओं को जोड़ेगी यूथ कांग्रेस
विक्रमादित्य ने कहा कि बीते लोक सभा चुनावों में प्रदेश में युवाओं ने मोदी लहर के चलते भाजपा को समर्थन दिया था, यूथ कांग्रेस ने युवाओं को वापिस यूथ कांग्रेस से जोड़ने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है।
यूथ कांग्रेस अगले माह से कांगड़ा में जन संपर्क अभियान चलाएगी। कांगड़ा में युवा सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल का नाम रोशन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
मेडल विजेतओं को नौकरी मिले
कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। एशियन गेम में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता की मांग भी सरकार के समक्ष रखी जाएगी। नवंबर माह में ही मंडी में कालेज छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और कुल्लू में महिला जागरूकता अभियान आयोजित होगा।