फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   upa chairperson sonia gandhi seeks of party position review in himachal.

सोनिया के चार सवालों का जवाब खोजेंगे डेढ़ सौ कांग्रेसी

Wed, 04 Feb 2015 09:17 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
upa chairperson sonia gandhi seeks of party position review in himachal.

कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी की चिट्ठी में पूछे गए चार सवालों का जवाब प्रदेश के डेढ़ सौ कांग्रेस नेता देंगे। ये नेता तीन दिन 50-50 के समूहों में पैनल डिस्कशन करेंगे। 8 से 10 फरवरी तक विशेष सम्मेलन होगा। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी, सह प्रभारी राजा रामपाल सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत तमाम प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


हाल ही में सोनिया ने सुक्खू को एक चिट्ठी भेजी है। इसमें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार और उसके बाद की स्थितियों के मद्देनजर कांग्रेस की मजबूती पर चार सवाल पूछे हैं। इनके जवाब सोनिया गांधी को भेजे जाने हैं। तीन दिन के पैनल डिस्कशन की एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसका सार निकालकर चारों प्रश्नों के जवाब सोनिया गांधी को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

ये हैं सोनिया गांधी के चार सवाल

upa chairperson sonia gandhi seeks of party position review in himachal.

प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू चाहते हैं कि सोनिया गांधी के सवालों का जवाब धरातल पर तैयार किया जाए। इसके लिए तीन दिन तक होने जा रहे सम्मेलन में पैनल डिस्कशन किया जाएगा। उसी का निचोड़ जो निकलेगा, वही हिमाचल कांग्रेस का जवाब होगा।

ये हैं सवाल- कांग्रेस की विचारधारा को ‘मासेज’ में कैसे फैलाया जाए? हर स्तर पर पार्टी नेताओं की जवाबदेही को कैसे तय करें? निर्णय लेने में पार्टी कार्यकर्ताओं का कैसे शत-प्रतिशत दखल हो? पार्टी के विभिन्न फोरमों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज को कैसे पहुंचाया जाए?

दिन भर फोन पर दी सूचना

upa chairperson sonia gandhi seeks of party position review in himachal.

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में सम्मेलन की तैयारी चल रही है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान पैनल डिस्कशन को बुलाए गए नेताओं को फोन पर सूचित करते रहे। फोन पर सूचना सहित इन्हें पत्र भी प्रेषित किए गए हैं।

15 फरवरी से पहले दिल्ली भेजेंगे रिपोर्ट-
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि इस सम्मेलन में प्रत्येक वक्ता को अपना सुझाव रखने के लिए 10 मिनट दिए जाएंगे। कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिले सुझावों की विस्तृत रिपोर्ट 15 फरवरी से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष को नई दिल्ली भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed