Una News: बिना सूचना आरोपी को गिरफ्तार कर ले आई यूपी पुलिस, ऊना में रोकी गाड़ी
स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए यूपी पुलिस गैंगस्टर एक्ट में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। इस टीम में एक जवान को छोड़कर अन्य सभी पुलिस कर्मी सादी वर्दी में थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांगड़ा जिले में स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए यूपी पुलिस गैंगस्टर एक्ट में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। इस टीम में एक जवान को छोड़कर अन्य सभी पुलिस कर्मी सादी वर्दी में थे। ऐसे में स्थानीय लोग व्यक्ति को अगवा करने की बात सोच बैठे और पुलिस को सूचना दी। कांगड़ा पुलिस की सूचना पर ऊना पुलिस ने लालबत्ती चौक में गाड़ी को रोका और जांच पड़ताल की। गाड़ी के पीछे नंबर को टेप लगाकर छुपाया गया था, ताकि नंबर स्थानीय ही लगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के अमरोहा से पुलिस दल कांगड़ा जिले के रक्कड़ पुलिस थाने के अधीन आने वाले क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची।
यूपी पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी। यूपी पुलिस आरोपी को गांव से आननफानन में उठा ले आई। पुलिस सादी वर्दी में होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसे अगवा करने का मामला समझ लिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कांगड़ा पुलिस ने इस संबंध में ऊना कंट्रोल रूम में जानकारी दी। इस पर ऊना पुलिस सतर्क हो गई और ऊना के लालबत्ती चौक में गाड़ी को रोक लिया। पड़ताल में पाया गया कि स्कॉर्पियो गाड़ी के पीछे के नंबर को टेप लगाकर छुपाया गया था। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की लिहाज से नंबर पर टेप लगाकर यह दिखाने का प्रयास किया गया था कि गाड़ी हिमाचल नंबर की ही है।
रक्कड़ पुलिस थाना से जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए और पूरी जानकारी जुटाई। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि यूपी पुलिस के जवान सादी वर्दी में कांगड़ा में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गए थे। इसी को लेकर ग्रामीण में गलतफहमी पैदा हो गई थी। जांच पड़ताल के बाद टीम वापस रवाना हो गई है।