फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   up election result: Suresh Kashyap said that BJP govt once again in Uttar Pradesh, this victory is historic

शिमला: सुरेश कश्यप बोले- उत्तर प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार, यह जीत एतिहासिक

Thu, 10 Mar 2022 01:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Mar 2022 01:57 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पांच राज्य के चुनावों में भाजपा चार प्रदेशों में एतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर सरकार बना रही है यह भाजपा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
up election result: Suresh Kashyap said that BJP govt once again in Uttar Pradesh, this victory is historic
कोटी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाग लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा कसुम्पटी मंडल की कोटी पंचायत में एक कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में सुरेश कश्यप ने कहा कि भारत में पांच राज्य के चुनावों में भाजपा चार प्रदेशों में एतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर सरकार बना रही है यह भाजपा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महामारी के समय भाजपा ने जन सेवा के लिए अच्छा काम किया, कोविड संकटकाल के समय भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहा। साथ ही भाजपा के लोगों ने संगठन से सभी निर्देशों का पालन करते हुए घर-घर तक जनसेवा के काम में नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने कहा की प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है और सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा की प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और इसका दृश्य विकास के मध्यम से धरातल पर दिख रहा है। आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर एक एतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में सभी वर्गों का खयाल रखा गया है। यह गरीबों का बजट है। इसमें सभी वर्गों को किसी न किसी प्रकार का लाभ हुआ है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त रूप से चल रही है, हमारी सरकार ने यूक्रेन व रूस युद्ध में भी सकारात्मक भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सुरेश कश्यप ने कोटी पंचायत के प्रधानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान साथ गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बोटका, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय ज्योति सेन, राकेश शर्मा, पार्षद राजिंदर चौहान, रमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, राज कुमार, सतीश शर्मा, यशपाल, किरण शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। 

भाजपा कार्यालय में मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
चार राज्यों में भाजपा की बढ़त की खुशी में भाजपा कार्यालय शिमला में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं व एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed