फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Unlicensed pistol recovered in Manali before pm narendera Modi's visit

पीएम मोदी के दौरे से पहले उद्योगपति की गाड़ी से तीन पिस्तौल बरामद

Wed, 30 Sep 2020 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Unlicensed pistol recovered in Manali before pm narendera Modi's visit
वाहन से तीन पिस्तौल बरामद। - फोटो : अमर उजाला

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले पुलिस ने मनाली के प्रीणी में एक वाहन से बिना लाइसेंस के पिस्तौल सहित तीन पिस्तौल बरामद किए हैं। वाहन में बैठे हरियाणा के एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में पिस्तौल बरामद हुए हैं, वह हरियाणा के किसी उद्योगपति की है। प्रधानमंत्री दौरे से पहले बिना लाइसेंस की पिस्तौल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस का दावा है कि पीएम दौरे का इसमें कोई कनेक्शन नहीं है। पीएम दौरे को लेकर इन दिनों घाटी में वीआइपी की मूवमेंट है। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मनाली पहुंच गए हैं। दो अक्तूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मनाली-लेह मार्ग पर बने तीन पुलों का उद्घाटन करेंगे और मोदी के दौर की तैयारियों का जायजा लेंगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने जिले में रात्रि गश्त तेज कर दी है। मंगलवार रात को पुलिस टीम ने प्रीणी में डीएल 2 एफईएल 0001 नंबर की गाड़ी को रोका। इसमें पायलट भी लिखा था। गाड़ी में चालक संदीप सिंह के साथ बलजीत सिंह, सुभाष शर्मा और जरनैल सिंह बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान बलजीत सिंह (37) निवासी जींद, हरियाणा के पास बिना लाइसेंस का पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने हरियाणा के एक व्यक्ति से बिना लाइसेंस की रिवाल्वर बरामद की है। केस दर्जकर कर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed