{"_id":"5cf21c1dbdec2207801a7873","slug":"unknown-vehicle-crushes-woman-died-on-spot-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, मौके पर मौत
Sat, 01 Jun 2019 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला मुख्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अखाड़ा बाजार की 48 साल की अंजना बौद्ध सुबह करीब छह बजे सरवरी में गैस एजेंसी के पास से गुजर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात वाहन महिला को रौंदता हुआ उसे काफी दूर तक ले गया। इसके बाद वह महिला को अस्पताल ले जाने की बजाय मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन