फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   unknown persons murdered woman in sarkaghat mandi

गौशाला में गला रेतकर महिला की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत

Sun, 28 Jan 2018 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी) Updated Sun, 28 Jan 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
unknown persons murdered woman in sarkaghat mandi
गौशाला में दूध निकालने गई महिला की तेजधार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। भरनाल पंचायत के नाला रा गैहरा गांव में यह सनसनीखेज वारदात बीते शुक्रवार शाम अंजाम दी गई। 
विज्ञापन


वारदात के बाद महिला का एक देवर फरार बताया जा रहा है। पहले भी वह आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। इन दिनों मारपीट के संगीन मामले में जमानत पर रिहा है। पुलिस ने देवर की तलाश को नाकाबंदी कर दी है। 
विज्ञापन


डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शक की सूई फरार देवर पर घूम रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए हत्या का पूरा मामला

unknown persons murdered woman in sarkaghat mandi

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सविता देवी (32) पत्नी भादर सिंह के रूप में हुई है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि 26 जनवरी की शाम करीब छह बजे सविता कुछ ही दूरी पर स्थित गौशाला में मवेशियों को चारा डालने गई।

वह अपने साथ दूध निकालने के लिए बर्तन भी ले गई। रात करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटी तो महिला के तीन देवर, जेठ समेत परिवार के सभी लोग गौशाला पहुंचे। एक देवर मौके से गायब था। गौशाला में ताला लगा था।

शक हुआ तो पति ने ताला तोड़ दिया। भीतर उसकी पत्नी का शव खून से लथपथ था और खून की धार करीब दो मीटर दूर तक गई थी। सूचना तुरंत पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र कुमार और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बाद में एसपी मंडी गुरदेव शर्मा समेत फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed