फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Tribal Minister Arjun Munda inaugurated the Nihari Atal Tunnel

Kullu: केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने निहारी अटल टनल, लाहौल के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद उठाया

Wed, 21 Sep 2022 09:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/किन्नौर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/किन्नौर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Sep 2022 09:00 PM IST
सार

 केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति के दौरे पर पहुंचे। वह दोपहर करीब 2:00 बजे हेलिकाप्टर से भुंतर हवाई अड्डे पहुंचे। यहां उपायुक्त आशुतोष गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Union Tribal Minister Arjun Munda inaugurated the Nihari Atal Tunnel
लाहौल में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति के दौरे पर पहुंचे। वह दोपहर करीब 2:00 बजे हेलिकाप्टर से भुंतर हवाई अड्डे पहुंचे। यहां उपायुक्त आशुतोष गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने उनका स्वागत किया।  भुंतर से वह सड़क मार्ग से कुल्लू सर्किट हाउस पहुंचे और दोपहर का भोजन करने के बाद मनाली के लिए रवाना हुए। यहां से उनका काफिला अटल टनल रोहतांग की ओर निकला और उन्होंने टनल को निहारा। इसके बाद वह सिस्सू रवाना हुए और बर्फबारी से सफेद हुई लाहौल की वादियों को देखा। बताया जा रहा है कि सिस्सू में वह एक गांव पहुंचे तथा लाहौल की प्रसिद्ध नमकीन चाय व पारंपरिक व्यंजनों को आनंद उठाया। हालांकि उन्हें लाहौल के उदयपुर में उतरना था और यहां से उन्हें किलाड़ जाना था। लेकिन मौसम खराब होने से उनका हेलिकाप्टर दोपहर बाद मौसम खुलने के बाद भुंतर हवाई अड्डे में उतरा। वहीं उनका स्वागत जिला कुल्लू प्रशासन ने किया। इस दौरान भाजपा का कोई भी नेता उनके स्वागत को नहीं पहुंचा।  

विज्ञापन


हांगरंग घाटी के नाको का दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
 आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम के चलते केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले की हांगरंग घाटी के नाको पहुंचेंगे। इस दौरान जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के चलते कई कार्यक्रम हो रहे हैं। नाको में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जनजातीय क्षेत्रों में संबंधित नौतोड़ और एफआरए जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करेंगे, जिससे जनजातीय क्षेत्र के लोगों को उनके अधिकार मिल सके। वहीं, ट्राइबल शेड्यूल एरिया में नौतोड़ के लिए एफसीए को सस्पेंड करने को लेकर चर्चा की जाएगी। नेगी ने कहा कि केंद्र सरकारी की पॉलिसी के मुताबिक जनजातीय क्षेत्रों में जहां एक ब्लॉक में 20 हजार से अधिक जनसंख्या होगी, वहां एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल खोलने का प्रावधान है। इसके चलते निचार एकलव्य रेजिडेंशियल मॉडल स्कूल की तरह ही कल्पा व पूह ब्लॉक में भी ऐसे स्कूल शुरू करने को लेकर भी बात की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed