फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union minister will lay foundation stone of cu without tender in dharmashala

बिना टेंडर केंद्रीय मंत्री करेंगे सीयू का शिलान्यास

Thu, 21 Feb 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 21 Feb 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
union minister will lay foundation stone of cu without tender in dharmashala

वर्ष 2007 में घोषणा के बाद पिछले 12 साल से भाजपा-कांग्रेस की सियासी चक्की में पिसने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय का आज शिलान्यास तो होगा, लेकिन परिसर का निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसको लेकर विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर धर्मशाला और देहरा दो जगह केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवनों का सियासी शिलान्यास बिना टेंडर करेंगे। प्रोजेक्ट का टेंडर न होने से 21 फरवरी को केंद्रीय विवि का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


जयराम सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से केंद्रीय विवि का शिलान्यास औपचारिकताएं पूरी न होने की वजह से स्थगित कर दिया गया था। अब लोकसभा चुनाव के सियासी दबाव के चलते बिना टेंडर ही शिलान्यास होने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 देहरा में 300 एकड़ और धर्मशाला के जदरांगल में 50 एकड़ जमीन केंद्रीय विवि के नाम हो चुकी है। जदरांगल में केंद्रीय विवि के नाम हुई 50 एकड़ जमीन सरकारी थी।

बाकी की जमीन को अभी तक फोरेस्ट क्लीयरेंस तक नहीं मिली है। जदरांगल में प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान भी नहीं बना है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय विवि के हाथ से मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज भी जा चुके हैं। 

अभी तक नहीं हुआ है टेंडर : वीसी 

अमर उजाला की ओर से पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय विवि के वीसी कुलदीप अग्निहोत्री ने माना कि केंद्रीय विवि भवन निर्माण के लिए अभी तक टेंडर नहीं हो पाया है। टेंडर की प्रक्रिया शिलान्यास के बाद शुरू की जाएगी। 

शिलान्यास से पहले श्रेय लेने का सियासी खेल
केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास से पहले देहरा और धर्मशाला के लिए श्रेय लेने का सियासी खेल भी शुरू हो गया। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जदरांगल और देहरा में दोनों जगह शिलान्यास रखवाकर कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का वोट बैंक साधने की कोशिश की है।

यही नहीं, गगल एयरपोर्ट पर उतरकर केंद्रीय मंत्री शिलान्यास करने पहले 20 किलोमीटर दूर जदरांगल नहीं, बल्कि 50 किलोमीटर दूर अनुराग के संसदीय क्षेत्र में जाएंगे। दोनों जगह जनसभाएं भी होंगी। देहरा में पूर्व मंत्री रविंद्र रवि और विधायक होशियार सिंह को भी साधने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed