सेना और सिक्योरिटी पर करें विश्वास: प्रकाश जावड़ेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश की सेना और सिक्योरिटी एजेंसियां वैसे 100 में से 99 हमलों को होने से बचाती हैं। ऐसे में हमें सेना और सिक्योरिटी एजेंसियों पर विश्वास रखना चाहिए। मोदी सरकार ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद सेना को पूरी छूट दे दी है।
भारतीय सेना ने हमले के मास्टर माइंड को हमले के 100 घंटों के अंदर मारकर उसका बदला लिया है। कूटनीतिक रूप से जहां पाकिस्तान से एमएफएन का दर्जा हटाया गया है। इससे बाघा बार्डर पर माल से भरे पाकिस्तान के ट्रक खड़े हैं, जो भारत नहीं आ पा रहे।
24 को पीएम देंगे किसानों को सौगात
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 24 फरवरी का दिन भी स्वर्णिम अक्षरों में जोड़ा जाएगा। कांगड़ा-चंबा लोस क्षेत्र में जहां 24 फरवरी को पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा।
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रदेश को राष्ट्रीय राजमार्ग और फोरलेन के शिलान्यास करके सौगात देंगे। साथ ही पीएम मोदी जहां मन की बात करेंगे तो देश के 12 करोड़ छोटे किसानों को लाभ देंगे।