फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   union minister nitin gadkari visited bhuntar airport

भुंतर से दिल्ली के बीच उड़ेगा एटीआर-42 जहाज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया भरोसा

Sun, 27 Jun 2021 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Jun 2021 07:41 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पांच दिनों बाद रविवार को परिवार के साथ दिल्ली लौट गए हैं। उन्होंने कुल्लू के नेताओं को घाटी के प्रोजेक्टों को लेकर दिल्ली बुलाया है।

विज्ञापन
union minister nitin gadkari visited bhuntar airport
भुंतर एयरपोर्ट का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिनों के दौरे के बाद रविवार को दिल्ली लौटने से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भुंतर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के साथ दिल्ली से भुंतर के बीच एटीआर-42 सीटर जहाज चलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एयर इंडिया नहीं तो निजी कंपनी की सेवा ली जाएगी। 

विज्ञापन


पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि गडकरी को मणिकर्ण का जाना था मगर किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। केंद्रीय मंत्री को छोड़ने भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे महेश्वर सिंह उन्हें फिर से कुल्लू आने का न्योता दिया है। गडकरी ने कहा कि वह फिर कुल्लू आकर यहां दूसरे पर्यटन स्थलों को देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


महेश्वर ने उनको कुल्लू दशहरा आने का भी न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से जो भी कुल्लू के प्रोजेक्टों को लेकर बात हुई उनको लेकर वह जुलाई के पहले सप्ताह दिल्ली उनसे मिलने जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गडकरी ने कुल्लू-मनाली के साथ लाहौल की वादियों को निहारा है। वह घाटी के गई गांवों में जाकर यहां की संस्कृति से रूबरू हुए। उन्होंने कुल्लू के नेताओं को घाटी के प्रोजेक्टों को लेकर दिल्ली बुलाया है। इसमें भाजपा के साथ कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के साथ दिल्ली लौटे केंद्रीय मंत्री गडकरी
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पांच दिनों बाद रविवार को परिवार के साथ दिल्ली लौट गए हैं। गडकरी ने जहां अपने दौरे के दौरान करोड़ों के शिलान्यास व उद्घाटन किए, वहीं परिवार के साथ 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित लाहौल की वादियों को भी निहारा। हालांकि, केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान पुलिस अधिकारियों के बीच चले थप्पड़ और लात के चलते भी यह दौरा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed