{"_id":"64c61927f8d7cf3ee6030fd6","slug":"union-minister-for-road-transport-and-highways-nitin-gadkari-will-visit-the-disaster-affected-areas-of-himach-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: अब 1 अगस्त को हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे नितिन गडकरी, टूर प्रोग्राम बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: अब 1 अगस्त को हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे नितिन गडकरी, टूर प्रोग्राम बदला
Sun, 30 Jul 2023 06:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 30 Jul 2023 06:30 PM IST
सार
नितिन गडकरी हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए 1 अगस्त को आ रहे हैं। कुल्लू, मनाली के अलावा वह मंडी फोरलेन प्रोजेक्ट की पांच टनलों का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए 1 अगस्त को आ रहे हैं। कुल्लू, मनाली के अलावा वह मंडी फोरलेन प्रोजेक्ट की पांच टनलों का निरीक्षण भी करेंगे। फोरलेन की क्षति को देखने के लिए वह पंडोह तक का दौरा करेंगे। कुल्लू से मंडी तक ब्यास की चपेट में बहुत से क्षेत्र आए हैं। बहुत लोग प्रभावित हुए हैं। पंडोह से मंडी तक तो बहुत अधिक नुकसान हुआ है। कुल्लू से मंडी तक फोरलेन की बात की जाए तो यहां पर भी कई किलोमीटर फोरलेन बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
सबसे अधिक फोरलेन का नुकसान कुल्लू और मनाली में हुआ है। यहां कई स्थानों पर तो फोरलेन का नामोनिशान तक मिट गया है। एनएचएआई को अरबों का नुकसान हुआ है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कुल्लू-मनाली का दौरा करेंगे, इसके बाद वह मंडी आएंगे और विभिन्न टनलों का दौरा भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि मंडी से किरतपुर तक फोरलेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेरचौक से किरतपुर तक फोरलेन का जल्द ही उद्घाटन करने का भी केंद्र सरकार का प्लान है।
विज्ञापन