फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Minister for Civil Aviation Pusapati Ashok Gajapathi Raju inaugurate ac building in kangra airport.

कांगड़ा हवाई अड्डे से जल्द शुरू होंगी रात्रि सेवाएं

Fri, 23 Oct 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल (कांगड़ा) Updated Fri, 23 Oct 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
Union Minister for Civil Aviation Pusapati Ashok Gajapathi Raju inaugurate ac building in kangra airport.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गज्जुपति राजू ने कांगड़ा हवाई अड्डे पर आधुनिक सुविधाओं से लेस वातानुकूलित भवन का उद्घाटन कर इसे यात्रियों को समर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की तरफ से दिल्ली से आए अतिथियों के स्वागत के लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली तथा शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा पहले से ही हवाई अड्डे पर उपस्थित थे।

विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आवश्यकता अनुसार भूमि मिलने पर ही कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा। कांगड़ा हवाई अड्डे पर रीफ्यूलिंग सुविधा शुरू होने के बारे पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने इसके बारे में पूरी जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय हवाई अड्डा अथॉरिटी के चेयरमैन आरके श्रीवास्तव ने कहा कि शीघ्र ही कांगड़ा हवाई अड्डे पर रात्रि विमान सेवाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी। गगल हवाई-अड्डा निदेशक कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे पर हवाई अड्डा भवन को वातानुकूलित करने तथा अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में लगभग पांच करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed