{"_id":"6123cce08ebc3e79a01acbcf","slug":"union-minister-anurag-thakur-statement-in-una-regarding-nangal-talwara-railway-line-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: अनुराग ठाकुर बोले- पंजाब सरकार का सहयोग न मिलने पर बदला जाएगा नंगल तलवाड़ा रेलवे लाइन का ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: अनुराग ठाकुर बोले- पंजाब सरकार का सहयोग न मिलने पर बदला जाएगा नंगल तलवाड़ा रेलवे लाइन का ट्रैक
Mon, 23 Aug 2021 09:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लठियाणी(ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, लठियाणी(ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:59 PM IST
सार
अनुराग ने कहा कि नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेलवे के महत्व समझना चाहिए। यह रेलवे लाइन पंजाब समेत देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह रेललाइन जम्मू-कश्मीर को हिमाचल व पंजाब के अलावा देश के साथ जोड़ने का कार्य करती है।
विज्ञापन
ऊना में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेलवे लाइन को लेकर अगर पंजाब सरकार का सहयोग न मिला तो रेलवे ट्रैक रूट को बदला जाएगा। कहा कि पंजाब सरकार विकास पर ध्यान देगी तो इसका लाभ मिलेगा। अनुराग सोमवार देर शाम ऊना जिले के लठियाणी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रश्नों के जवाब दे रहे थे।उन्होंने कहा कि नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेलवे के महत्व समझना चाहिए।
विज्ञापन
यह रेलवे लाइन पंजाब समेत देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह रेललाइन जम्मू-कश्मीर को हिमाचल व पंजाब के अलावा देश के साथ जोड़ने का कार्य करती है। कहा कि भूमि अधिग्रहण जल्दी करने का मामला पंजाब सरकार के साथ उठाया जाएगा अगर नहीं होगा तो रेलवे मंत्रालय से आग्रह किया जाएगा कि ट्रैक को बदल कर हिमाचल से होते हुए पठानकोट के साथ जोड़ा जाए। कांग्रेस के जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनता को सपने दिखाने के प्रश्न पर अनुराग कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री को अपने मंत्रिमंडल को सदन में परिचय भी न करवाने दें तो वह क्या करेंगे?
विज्ञापन
यह सीधे तौर बौखलाहट है कि पीएम मोदी ने सभी वर्गों को साथ लेकर मंत्रिमंडल में ले जाने का काम कैसे किया? कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में बने माहौल को देखकर कांग्रेसी भी दबी जुबान में कह रहे हैं कि ऐसा वातावरण पहले कभी नहीं देखा। जन आशीर्वाद यात्रा से जन संपर्क ताकत के साथ हुआ है। लाखों लोग इसमें जुड़े हैं। हिमाचल के लोगों को लगा है कि यह जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल को सम्मान बढ़ा है। इससे पहले लठियाणी में पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर और छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना जिले के आगमन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।
विज्ञापन