फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Minister Anurag Thakur started signature campaign against the closure of the institute

Una News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संस्थान बंद करने के खिलाफ शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Mon, 20 Feb 2023 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Feb 2023 06:28 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने स्थानीय जनता की समस्याएं भी सुनीं। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुट जाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur started signature campaign against the closure of the institute
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुनीं जनसमस्याएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चिंतपूर्णी क्षेत्र के साथ लगते कांगड़ा के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की गंगोट पंचायत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जसवां परागपुर से विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय जनता की समस्याएं भी सुनीं। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 600 से अधिक संस्थानों को बंद करने पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को कष्ट देकर अपने विधायकों और सलाहकारों को मालामाल कर रही है। कांग्रेस सरकार ने अपने सलाहकारों को कैबिनेट रैंक का दर्जा देकर प्रदेश की जनता पर बोझ बढ़ाया। कांग्रेस सरकार पांच वर्षों में तो प्रदेश की वित्तीय स्थिति बहुत ही दयनीय स्थिति में लाकर खड़ा कर देगी। उन्होंने कहा जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की गंगोट पंचायत से हस्ताक्षर अभियान चलाया है। चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के अधिकतर विधायकों की हार पर उन्होंने कहा कुछ कमियां रही है। वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेता होने के नाते इसकी जिम्मेवारी लेते हैं। आने वाले समय में इन कमियों को दूर कर 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed