फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Minister Anurag Thakur got emotional on the stage during public meeting at hamirpur himachal

हमीरपुर: मंच पर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बोले- कभी कदम डगमगाने लगे तो सचेत कर देना

Mon, 23 Aug 2021 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Aug 2021 08:26 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा ने एक जन आंदोलन का रूप लिया है। जो हमारी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं, वे भी हाथ हिलाकर हमें आशीर्वाद के रहे हैं। तीन-तीन घंटे धूप में सड़क किनारे खड़े रहकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भी आशीर्वाद दिया। ये मेरे सगे-संबंधी या रिश्तेदार नहीं हैं, लेकिन  हिमाचल का बेटा होने के नाते अपना आशीर्वाद दिया है। 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur got emotional on the stage during public meeting at hamirpur himachal
मंच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भावुक हो गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे अनुराग ठाकुर सोमवार को अपने गृहजिला हमीरपुर में भावुक हो गए। हमीरपुर के गांधी चौक में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तारीफों के पुल बांधे। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की पूर्व में बिलासपुर में हुई एक जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल को बड़ी जिम्मेवारी देने की बात कहकर मेरा नाम आगे बढ़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा ने एक जन आंदोलन का रूप लिया है। जो हमारी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं, वे भी हाथ हिलाकर हमें आशीर्वाद के रहे हैं। तीन-तीन घंटे धूप में सड़क किनारे खड़े रहकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भी आशीर्वाद दिया। ये मेरे सगे-संबंधी या रिश्तेदार नहीं हैं, लेकिन  हिमाचल का बेटा होने के नाते अपना आशीर्वाद दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपके आशीर्वाद से ही मैं केंद्र में अच्छा काम कर सका।

आपने बल दिया तो मैंने काम किया। आप सबने मुझे चार बार सांसद बनाया और मुझे मेरी नई पहचान दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से अकेले अनुराग को यह बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली, बल्कि यह मान-सम्मान देवभूमि हिमाचल को मिला है। हमीरपुर का सांसद होना मेरा सौभाग्य है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में चल रही है। हिमाचल को विकास के पथ पर नंबर वन बनाना है। 

बोले- कभी मेरे कदम डगमगाएं तो सचेत कर देना
मंच पर अनुराग भावुक हो गए। उन्होंने कहा मैं एक चीज आपसे मांगने आया हूं कि कहीं मेरे कदम डगमगाने लगें तो मुझे सचेत कर देना। कहा कि पीएम मोदी ने भारत को पूरे विश्व में सशक्त बनाया है। कोविड के समय आज पूरे देश में 55 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। आज भारत उन चार देशों में शामिल है, जिन्होंने महज नौ महीने के भीतर कोरोना वैक्सीन बनाई है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को पंद्रह माह तक निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया। 
 

केंद्रीय मंत्री बनने के घर पहुंचे अनुराग, मां ने उतारी आरती

 मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे समीरपुर स्थित अपने घर पहुंचे। घर के दरवाजे पर पहुंचते ही मां ने उनकी आरती उतारी और माथे पर तिलक लगाया। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पांव छू कर आशीर्वाद लिया। बेटे के लंबे समय बाद घर पहुंचने पर पिता प्रेम कुमार धूमल और भाई अरुण धूमल भी भावुक हो गए और परिवार के सभी सदस्यों के आंखों से आंसू निकल आए।

इस माहौल को देख आसपास खड़े लोग भी काफी भावुक हो उठे। दरअसल माता-पिता अपने बेटे का रविवार को देर शाम से घर पहुंचने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन धर्मशाला, ज्वालामुखी, देहरा, परागपुर, रक्कड़, नादौन से लेकर हमीरपुर तक जगह-जगह स्वागत के चलते जन आशीर्वाद यात्रा रात साढ़े 10 बजे परिधिगृह हमीरपुर पहुंची और उसके बाद रात साढ़े 12 बजे अनुराग ठाकुर अपने घर पहुंचे। वह दिल्ली से सीधा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे थे और सोलन के रास्ते शिमला, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और बाद में हमीरपुर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed