फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister Anurag Thakur gave election tips to the workers, said - Whatever BJP said, it did.

Himachal: अनुराग ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स, बोले- कोर्ट के फैसले के बाद दो साल में बना मंदिर

Tue, 23 Jan 2024 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 07:19 PM IST
सार

 हमीरपुर में जिला भाजपा के आईटी व सोशल मीडिया सैल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur gave election tips to the workers, said - Whatever BJP said, it did.
भजपा की बैठक में अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश और दुनिया के करोड़ों राम भक्त बेहद खुश और उत्साहित हैं। लगभग 500 वर्ष का इंतजार खत्म होने के साथ ही बड़ी प्रतिज्ञा भी पूरी हुई है। यह प्रभु राम की महिमा का ही असर है कि जो लोग राम को काल्पनिक चरित्र बताने के साथ रामसेतु के अस्तित्व को भी नकारते थे, उन्हें भी श्रीराम की शरण में आने पर मजबूर होना पड़ा है। देश में माहौल पूरी तरह से राममय है। भाईचारा बढ़ा है। इसे और अधिक मजबूत करना है। हमीरपुर व बिलासपुर में भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाग लेने पहुंचे अनुराग ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर करोड़ों राम भक्तों का लगभग 500 वर्ष का इंतजार खत्म हो गया है। खुशी और गौरव की अनुभूति करवाने वाला यह मौका लंबे संघर्ष के बाद आया है। इसके लिए बड़ी संख्या में राम भक्तों ने बलिदान भी दिया। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से सदियों पुरानी प्रतिज्ञा पूरी हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन

अदालत से फैसला आने के बाद केवल दो वर्ष के भीतर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका रही है। इससे देश और दुनिया के करोड़ों राम भक्त खुशी से झूम उठे हैं। उनकी खुशी और जोश देखते ही बन रहे हैं। सभी जल्द से जल्द अयोध्या में दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। इसीलिए सभी से चरणबद्ध तरीके से अयोध्या नगरी में जाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कई लोग श्रीराम को काल्पनिक चरित्र बताते हुए वहां फिर से बाबरी मस्जिद बनाने की बात करते थे। वे रामसेतु के अस्तित्व पर भी सवाल उठाते थे। इतना ही नहीं, अदालत में रामलला का पक्ष कमजोर करने के लिए भी उन लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए। अब उन सभी लोगों को भी भगवान राम की शरण में आना पड़ा है। बहरहाल भारत के साथ ही कई अन्य देशों में भी इस समय माहौल पूरी तरह से राममय है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद देश में भाईचारा और अधिक बढ़ा है। इस मौके पर नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल और भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अनिल डढवाल आदि भी मौजूद रहे।  

 

बोलने नहीं, करने में विश्वास रखती है भाजपा : अनुराग
 भाजपा बोलने में नहीं करने में विश्वास रखती है। देशभर में भाजपा का काम बोल रहा है। भाजपा ने जो बोला है वह करके दिखाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में जिला भाजपा आईटी व सोशल मीडिया सेल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही है। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। चुनावों में सेल की भूमिका के ऊपर विस्तार से बैठक में मंथन हुआ।अनुराग ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर सभी क्षेत्रों में बेहद शानदार कार्य हुए हैं। 60 वर्षों में जो कार्य नहीं हो पाए उससे ज्यादा महज 10 वर्षों में किए हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सेवा और समर्पण भाव से काम करता है। उनका काम वंचितों को लाभ पहुंचाना और विकास के कार्यों का जन-जन तक प्रचार प्रसार करना भी है। इसमें सोशल मीडिया और आईटी की भी बेहद अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के भारी संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद कल प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा श्री रामलला अपने भव्य स्वरूप में अयोध्या धाम नगरी में विराजमान हो चुके हैं। कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बनाओगे पर तारीख नहीं बताओगे। लेकिन हमने मंदिर भी बनाया और तारीख भी बता दी। धारा 370, 35 ए की समाप्ति हो, ट्रिपल तलाक हो भाजपा अपनी विचारधारा को जीया है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा स्रोत श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर के लिए बलिदान हुए। मुरली मनोहर जोशी और पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए यात्रा की। अनुराग ठाकुर ने अपने निवास स्थान हमीरपुर में जनसमस्याएं भी सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed