फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister Anurag Thakur and Leader of Opposition Jairam Thakur On AAP

BJP On AAP: 'आम आदमी पार्टी के अधिकतर नेता जेल में हैं या बेल पर हैं'

Sun, 19 May 2024 12:05 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 May 2024 12:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर व  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur and Leader of Opposition Jairam Thakur On AAP
केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : एएनआई, शिमला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि ''जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, जांच एजेंसियों और अदालत ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है और जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है वो कुछ जेल में हैं और कुछ बेल पर है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने पर बनी थी आज भ्रष्टाचार में डूबी हुई पाई जाती है। इनके अधिकतर नेता जेल में हैं या बेल पर हैं और बस चुनाव के लिए टिप्पणियां करते हैं और महिलाओं को पीटते हैं।

विज्ञापन

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 4 दिन पहले आम आदमी पार्टी के एक सांसद सार्वजनिक रूप से कहा है कि स्वाति मालीवाल को सीएम आवास में पीटा गया और 2 दिन बाद आम आदमी पार्टी के एक अन्य मंत्री ने महिला (स्वाति मालीवाल) के साथ दुर्व्यवहार किया और उन पर आरोप लगाया...'' अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आज बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर कहा कि "जो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से पैदा हुई थी, वह भ्रष्टाचार के कारण खत्म हो रही है...उन्हें (अरविंद केजरीवाल) कानून और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए....उन्हें 1 जून तक जमानत मिल गई है और 2 जून को वह सलाखों के पीछे चले जाएंगे...इसलिए, उन्हें गिरफ्तार करने का कोई औचित्य नहीं है।''

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed