फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Home Minister for state Kiren Rijiju statement over Himalayan states

हिमालयी राज्यों के लिए स्थायी विकास योजना जरूरी: किरन रिजिजू

Sat, 06 Oct 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Oct 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister for state Kiren Rijiju statement over Himalayan states

हिमालयी क्षेत्र बहुत ही कोमल है, जहां अगर बिना तैयारी और प्लान के सिर्फ लालच के लिए विकास योजनाएं शुरू की गईं तो यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए घातक होगा। इसलिए जरूरी है कि हम समग्र रूप से स्थायी विकास योजना तैयार कर उसके अनुरूप काम करें।

विज्ञापन


यह बात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने शिमला के पीटर हॉफ होटल में हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और राजनेताओं के कॉनक्लेव के दौरान कही।
विज्ञापन

 
हिमकास्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रिजिजू ने कहा कि पर्याप्त तैयारी के साथ ही विकास होना चाहिए, ताकि हिमालय और हम दोनों बच सकें। कहा कि लोगों की जीवनशैली को और बेहतर बनाने का लक्ष्य हमेशा ध्यान में रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद जताई कि इस कॉनक्लेव में वैज्ञानिक आधार से इतर राजनीतिक तौर पर चर्चा होने के बाद ठोस निर्णय होंगे, जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे।

एेसी स्थिति में हिमालय को बचाना संभव नहीं

Union Home Minister for state Kiren Rijiju statement over Himalayan states

नेपाल के काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट से आए एकलव्य शर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान से लेकर म्यांमार तक के इस क्षेत्र को बचाने के लिए जब तक सरकार, आम लोग साथ काम नहीं करेंगे, तब तक हिमालय को बचाना संभव नहीं।

जलवायु परिवर्तन से हिमखंड पिघल रहे हैं और उत्तराखंड की आपदा भी उसी जलवायु परिवर्तन का एक उदाहरण थी। इस अवसर पर सिक्किम के कृषि मंत्री सोमनाथ पौडयाल, हिमाचल के कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा और मणिपुर के कृषि मंत्री वी हंगखलियन ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह समेत कई अन्य प्रदेशों से आए सांसद, विधायक व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed