फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union health minister jp nadda targets himachal government

नड्डा ने साधा निशाना, बोले- निकम्मी है हिमाचल की सरकार

Sat, 23 Sep 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sat, 23 Sep 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
union health minister jp nadda targets himachal government

हुंकार रैली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एक साल में तीन नए मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार ने हिमाचल को दिए। अगले साल हमीरपुर में भी मेडिकल कॉलेज खोल दिया जाएगा। हिमाचल की निकम्मी सरकार इन सभी योजनाओं पर काम नहीं कर रही है।

विज्ञापन


गुड़िया प्रकरण पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यह बयान कि मर्डर और रेप तो होते रहते हैं, बहुत ही शर्मनाक है। केंद्र सरकार ने चार और नए एनएच की नोटिफिकेशन कर दी है। इसमें 70 हजार करोड़ का निवेश होगा।
विज्ञापन


हिमाचल सरकार का ट्रांसफार्मर सड़ गया है और इसे नवंबर में बदल दिया जाएगा। नड्डा ने कहा कि हिमाचल की जनता दीवाली पर भाजपा सरकार को सत्ता में लाने का उपहार देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश में भाजपा का नक्शा बदल दिया है। दुनिया में यही चर्चा है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

हिमाचल परिवर्तन को तैयार: धूमल
केंद्रीय योजनाओं को नहीं भुना सकी हिमाचल सरकार
कांगड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हुंकार रैली में कहा कि हिमाचल के इतिहास के दो मामलों में कोर्ट ने कहा कि इन मामलों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। जनता अब चुनाव के इंतजार में है।

उन्होंने कहा कि केंद्र से कई योजनाएं हिमाचल के विकास के लिए आ रही हैं लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इन्हें अमलीजामा नहीं पहना रही। हिमाचल अब परिवर्तन के लिए तैयार है। रैली में मौजूद भीड़ वर्तमान सरकार को बदलने का इंतजार कर रही है।  

सत्ता पलटेगी हुंकार रैली: शांता 
नगर परिषद मैदान में हुंकार रैली में शांता कुमार ने कहा कि उन्हें हिमाचल की राजनीति में 64 वर्ष हो गए हैं। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने इतना बड़ा कलंक का टीका लगा दिया है, जिससे प्रदेश का नाम पूरे देश में बदनाम हो गया। प्रदेश के सीएम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम और कांग्रेस विधायक आशा कुमारी जमानत पर हैं। 

शांता ने कहा कि हुंकार रैली हिमाचल में सत्ता परिवर्तन लाने वाली है। बीजेपी हिमाचल में जीत का नया इतिहास बनाएगी। उन्होंने मैदान में मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 84 साल का शांता कुमार आज भी जवान है। कोटखाई में गुड़िया प्रकरण में पुलिस के प्रमुख अधिकारी समेत जांच दल के अधिकारी जेल में हैं।

मंच पर बैठे अमित शाह की ओर देखते हुए शांता कुमार ने कहा कि भाजपा हिमाचल में बेहतर स्थिति में है और कांग्रेस अपने इतिहास की बदतर स्थिति में। अब भाजपा यह नहीं गिनेगी कि कितनी सीटें जीतेंगे बल्कि कांग्रेस को गिनना पड़ेगा कि कितनी सीटें बचीं। 

महंगाई कम हुई न युवाओं को रोजगार : चौहान
कांग्रेस ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पूछा है कि केंद्र में पिछले तीन साल से बीजेपी शासित एनडीए सरकार ने महंगाई को काबू में करने को लेकर क्या कदम उठाए हैं? सरकार ने बेरोजगारी को कम करने के लिए साढ़े तीन वर्ष में कितने युवा बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया और नोटबंदी के बाद देश में कितना काला धन बाहर निकला है?

केंद्र सरकार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इसका जवाब हिमाचल की जनता को देना होगा या फिर मोदी सरकार को इस बारे व्हाइट पेपर जारी करे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश चौहान ने अमित शाह ने कहा कि साढ़े तीन वर्ष पहले नरेंद्र मोदी ने देशभर का भ्रमण कर महंगाई को काबू में लाने की बात कही थी।


आज भाजपा महंगाई के इस मुद्दे को भूल गई है। मोदी को शायद यह याद नहीं हो लेकिन जनता को सब कुछ याद है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गैस सिलेंडर उठाकर प्रदर्शन किए थे और अब जब सिलेंडर के दाम दो गुणा हो गए हैं, अब उन भाजपा नेताओं को बोलती बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed