फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union govt seeks status report on scholarship scam case himachal

केंद्र तक पहुंचा करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले का मामला

Sat, 11 Aug 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Aug 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
union govt seeks status report on scholarship scam case himachal

हिमाचल के निजी शिक्षण संस्थानों में फर्जी दाखिले दिखाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने का मामला केंद्र तक पहुंच गया है। केंद्र ने मामले में प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


जनजातीय कार्य और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने शिक्षा सचिव से अभी तक हुई जांच का स्टेटस पूछा है। केंद्र के ये दोनों मंत्रालय नियमित तौर पर छात्रवृत्ति आवंटन की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मामले में शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आने पर केंद्र सरकार विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं को दी जाने वाले राशि बंद भी कर सकती है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र के अधिकारियों को मामले से अवगत करवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस के बेटे को भी नहीं मिली छात्रवृत्ति

union govt seeks status report on scholarship scam case himachal

जांच को कमेटी गठित की है। तकनीकी सहायता को विजिलेंस ब्यूरो के साइबर सेल से मदद लेने पर विचार चल रहा है। पांच साल तक प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में छात्रवृत्ति राशि क्यों नहीं दी गई, इसकी मॉनीटरिंग कौन अधिकारी कर रहे थे। लापरवाही क्यों बरती गई। इन बिंदुओं पर जांच जारी है। 

मामले की जांच में पता चला कि सचिवालय में तैनात एक आईएएस के बेटे को भी कुछ समय तक छात्रवृत्ति नहीं मिली। शिक्षा सचिव की जानकारी में मामला आने के बाद संबंधित संस्थान ने आनन-फानन में यह राशि जारी की।

विधायक रविंद्र कुमार ने भी सचिव से की शिकायत

union govt seeks status report on scholarship scam case himachal

जयसिंहपुर से विधायक रविंद्र कुमार ने अपने क्षेत्र के एक विद्यार्थी को दो साल तक छात्रवृत्ति नहीं मिलने और बाद में उसे संस्थान से बाहर निकालने का मामला शिक्षा सचिव से उठाया। सचिव के हस्तक्षेप के बाद छात्र को छात्रवृत्ति मिली और उसी संस्थान में पढ़ाई जारी रही। 

जांच में सामने आया है कि छात्रवृत्ति के लिए पात्र एक छात्रा के नाम पर निजी शिक्षण संस्थान ने हरियाणा के हिसार में फर्जी बैंक अकाउंट खोल दिया। छात्रा के आधार कार्ड नंबर से खोले फर्जी अकाउंट में छात्रवृत्ति सहित रसोई गैस सिलिंडर की सब्सिडी भी जाती रही।

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में खोले फर्जी अकाउंट

union govt seeks status report on scholarship scam case himachal

शिक्षा विभाग की जांच टीम के मुताबिक निजी शिक्षण संस्थानों ने सरकारी धनराशि हड़पने को विद्यार्थियों के नाम पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई बैंकों में फर्जी खाते खोले। संस्थानों ने प्रवेश प्रक्रिया के समय विद्यार्थियों से बैंक अकाउंट खोलने को फॉर्म भरवाए।

बाद में प्रवेश नहीं दिया। अन्य संस्थानों में प्रवेश मिलने के बाद इन विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेज भी आवेदन करने वाले संस्थानों से वापस नहीं लिए। इसका फायदा उठाते हुए संस्थानों ने अपने मोबाइल फोन नंबर लिखकर फर्जी खाते खोले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed