{"_id":"5a635a734f1c1b91268b5659","slug":"union-govt-released-35-crores-rupees-to-himachal-for-mgnrega","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के लिए केंद्र ने जारी किए इतने करोड़, लंबित कार्यों को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के लिए केंद्र ने जारी किए इतने करोड़, लंबित कार्यों को मिलेगी गति
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मनरेगा के तहत लंबित विकासात्मक कार्यों को गति मिलेगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया है कि भारत सरकार ने मनरेगा के सामग्री घटक के तहत प्रदेश को 35.08 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस वित्तीय सहायता से न केवल लंबित विकासात्मक कार्यों को पूर्ण किया जा सकेगा बल्कि सामग्री घटकों से वेतन पाने वाले तकनीकी सहायकों तथा अन्य श्रमिकों को वेतन की अदायगी करने में भी सहायता मिलेगी। मंत्री ने प्रदेश को यह राशि प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
ऊर्जा नीति में बदलाव को दोबारा बनेगी कमेटी
प्रदेश की ऊर्जा नीति बदलने के लिए जयराम सरकार ने काम शुरू कर दिया है। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि पूर्व सरकार के समय नीति बनाने के लिए गठित कमेटी में बदलाव किया जाएगा। कमेटी में राजस्व और वन से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में छोटे और बड़े बिजली प्रोजेक्टों के आवंटन की नीति में बदलाव किया जाएगा। अभी तक दोनों प्रोजेक्ट एक ही तर्ज पर आवंटित होते आए हैं। भविष्य में छोटे और बड़े प्रोजेक्ट आवंटित करने की नीति को बदला जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में छोटे और बड़े बिजली प्रोजेक्टों के आवंटन की नीति में बदलाव किया जाएगा। अभी तक दोनों प्रोजेक्ट एक ही तर्ज पर आवंटित होते आए हैं। भविष्य में छोटे और बड़े प्रोजेक्ट आवंटित करने की नीति को बदला जाएगा।