फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Culture Minister Mahesh Sharma on a visit to rohtang tunnel

रोहतांग टनल का दौरा करने आएंगे केंद्रीय मंत्री, खट्टर भी होंगे साथ

Sat, 03 Jun 2017 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 03 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
Union Culture Minister Mahesh Sharma on a visit to rohtang tunnel
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा - फोटो : File Photo

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा 11 जून को लाहौल आएंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी होंगे। वे तांदी संगम पर मनाए जाने वाले चंद्रभागा संगम पर्व में बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे रोहतांग टनल का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


संगम पर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन परशीरा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। केंद्रीय मंत्री लाहौल-स्पीति में पर्यटन उद्योग से जुड़े संस्थानों, मठों और मंदिरों के प्रमुख लोगों से भी मुलाकात करेंगे। डॉ. परशीरा पर्यटन मंत्री को अपना भूटान मॉडल पर आधारित भविष्य का दृष्टि पत्र भी दिखाएंगे।
विज्ञापन


इसके आधार पर उन्होंने जनजातीय स्थानों पर पर्यटन की आधारभूत योजना का निर्माण किया है। संगम पर्व में महाप्रसाद बनाया जाएगा और दस हजार पैकेटों में इसे सभी के घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रेम लाल ने कहा कि संगम पर्व में विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र भी आ रहे हैं। गौरतलब है कि तांदी संगम पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल की अस्थियों का विसर्जन भी तांदी संगम पर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed