फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unidentified dead body found tied in a sack in the bushes along the ravine, fear of murder

Bilaspur News: बाबा की हत्या कर बोरी में भरकर झाड़ियों में फेंका शव, घुमारवीं के पटेर में वारदात

Thu, 18 May 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 May 2023 06:27 PM IST
सार

बाबा जिस मंदिर में रहता था, शव वहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन
Unidentified dead body found tied in a sack in the bushes along the ravine, fear of murder
शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस व स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की पटेर पंचायत में एक बाबा की हत्या कर शव को बोरी में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया। बाबा जिस मंदिर में रहता था, शव वहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरएफएसएल एम्स के विशेषज्ञ ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे मटियाल-पटेर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने मटयाल पुल के नजदीक बदबू आने पर स्थानीय लोगों को सूचित किया। वार्ड सदस्य अंजू शर्मा भी पहुंचीं। देखा तो झाड़ियों में एक बोरी पड़ी थी।

विज्ञापन


लोगों ने बोरी को दराटी से काटा। जब बोरी के अंदर देखा तो मृत व्यक्ति के हाथ और बाजू दिखाई दिए। सूचना पुलिस को दी गई। भराड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बोरी से शव को निकाला गया। शव बाबा का प्रतीत हुआ। स्थानीय लोगों की शिनाख्त पर मृतक की पहचान स्थानीय शिव दुर्गा मंदिर बल्लू बेला में कई साल से रहने वाले महंत नागा बाबा रुद्रगिरी के रूप में हुई। जांच करने पर बाबा का असली रूपलाल पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र जसवाल भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, पुलिस ने लोगों की जानकारी के बाद बाबा की कुटिया में पहुंचकर जांच की। कुटिया में ताले लगे थे। स्थानीय पंचायत प्रधान की मौजूदगी में कुटिया के ताले तोड़े गए। अंदर से भी साक्ष्य जुटाए गए। मामले की पुष्टि एएसपी बिलासपुर राजेंद्र जसवाल ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed