फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Unhappy by not getting the post of Deputy CM, Dhaniram Shandil reaches Delhi

HP Politics: डिप्टी सीएम पद नहीं मिलने से नाराज धनीराम शांडिल ने दिल्ली में डाला डेरा

Tue, 13 Dec 2022 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 06:35 PM IST
सार

पार्टी में अनदेखी को लेकर वह सोनिया के समक्ष अपनी बात रखेंगे। हालांकि, मंगलवार शाम तक उन्हें मिलने का समय नहीं मिल पाया। संसद भवन पर हुए अटैक की बरसी में सोनिया गांधी की व्यस्तता इसका कारण बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Unhappy by not getting the post of Deputy CM, Dhaniram Shandil reaches Delhi
कर्नल धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की शपथ के साथ ही कांग्रेस की गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई है। उप मुख्यमंत्री पद न मिलने से नाराज सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी में अनदेखी को लेकर वह सोनिया के समक्ष अपनी बात रखेंगे। हालांकि, मंगलवार शाम तक उन्हें मिलने का समय नहीं मिल पाया। संसद भवन पर हुए अटैक की बरसी में सोनिया गांधी की व्यस्तता इसका कारण बताया जा रहा है। ऐसे में बुधवार को वह सोनिया गांधी से मिल सकते हैं और अपनी नाराजगी उनके समक्ष रखेंगे। इससे पहले सोमवार को शिमला में हुई विधायक दल की बैठक में भी शांडिल शामिल नहीं हुए थे। बताया जा रहा है कि धनीराम शांडिल एक ही संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री देने से भी नाराज हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र में कर्नल धनीराम शांडिल सबसे वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी थे, मगर उन्हें उप मुख्यमंत्री पद भी नहीं दिया गया। अब उन्हें मंत्री पद के लिए भी लॉबिंग करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं शांडिल
कर्नल धनीराम शांडिल कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। सोलन से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले कांग्रेस से सांसद रहे हैं। माना जाता है कि कर्नल धनीराम शांडिल सोनिया गांधी के करीबी हैं। यही कारण है कि उन्हें कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी का भी अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें उम्मीद है कि सोनिया गांधी से मिलने के बाद उन्हें अहम पद मिल सकता है। बताया जा रहा है कि शांडिल ने पार्टी में भी तर्क दिया था कि अनुसूचित जाति और एक्स सर्विसमैन कोटे से 52 फीसदी वोट कांग्रेस को मिले हैं। ऐसे में शांडिल उसी के आधार पर अपने लिए पार्टी में अहम पद की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोलन में जल्द होगा सीएम और डिप्टी  सीएम का सम्मान समारोह: जिलाध्यक्ष
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के लिए जल्द ही सोलन में एक सम्मान समारोह रखा जाएगा। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस पांच साल जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही। इसका परिणाम भी जनता के भारी समर्थन के रूप में सामने आया है। सोलन जिला भाजपा मुक्त ही हो गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो विश्वास जनता ने पार्टी पर दिखाया है उस पर खरा उतरेंगे। चुनाव के दौरान कांग्रेस से जो वादे जनता से किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने लंबे समय से संगठन में काम किया है। इस बार सरकार और संगठन का तालमेल मजबूत रहेगा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव कुशल जेठी ने कहा कि यह प्रदेश की जनता का सौभाग्य की बात है कि नौजवान नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी घोटाले किए हैं। उन्हें तथ्यों के साथ सरकार के समक्ष रखा जाएगा और जांच सुनिश्चित की जाएगी। सोलन में 100 रुपये में पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ गई है। जनता को 100 रुपये पानी देने का वादा पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed