फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Unemployment allowance to unemployed youth From 1st April 2017: GS Bali

परिवहन मंत्री बाली बोले, हर हाल में इस माह से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

Fri, 24 Mar 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Unemployment allowance to unemployed youth From 1st April 2017: GS Bali
परिवहन मंत्री जीएस बाली - फोटो : File Photo

खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि एक अप्रैल से हर हाल में प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 150 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी कर दिया है। हमीरपुर पहुंचे जीएस बाली ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता प्रदेश सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल रहा है और उन्होंने शुरू से बेरोजगार युवाओं की आवाज को हर मंच से उठाया है और हमेशा बेरोजगारों की लड़ाई को लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन


भोरंज में होने वाले उपचुनाव पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन की सहमति के बाद ही महिला प्रत्याशी प्रोमिला देवी को यहां से टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेशक भोरंज विधानसभा क्षेत्र से छह बार भाजपा जीतते आई है, लेकिन इस बार उपचुनाव में कांग्रेस हर हाल में विजय हासिल करेगी। बेरोजगार युवा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। 

विज्ञापन

'भोरंज उपचुनाव से बदलेंगे राजनीतिक समीकरण'

Unemployment allowance to unemployed youth From 1st April 2017: GS Bali

बाली ने कहा कि भोरंज उपचुनाव आने वाले आम चुनाव और हिमाचल का भविष्य तय करेगा। उपचुनाव के परिणामों से प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। भोरंज के उपचुनाव में एक जमीन से जुड़ी वर्कर और एक अफसर के बीच जंग होगी। भाजपा प्रत्याशी ने स्वास्थ्य विभाग में लंबी नौकरी करने के बाद चुनाव को देख इस्तीफा दिया है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दो बार जिला परिषद और एक बार बीडीसी का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीत चुकी हैं।

उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि जो भाजपाई यह कह रहे हैं कि कुछ कांग्रेस नेता उनके संपर्क में हैं तो भ्रम फैलाने के बजाय वह ऐसे कांग्रेसी नेताओं के नाम उजागर करें। टिकट बदलने पर उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार ने प्रोमिला पर आम सहमति बनाई है गलती से प्रेम कौशल के नाम की घोषणा हुई।

हमीरपुर में 200 करोड़ से बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर: बाली

Unemployment allowance to unemployed youth From 1st April 2017: GS Bali

जीएस बाली ने कहा कि हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को जमीन की तालाश करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को ढाबा मालिकों की मनमानी से बचाने के लिए वोल्वो बसों की स्क्रीन पर खाने के रेट डिसप्ले होंगे। हमीरपुर बस स्टैंड के आधुनिकीकरण के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हुए हैं।

हमीरपुर के नए बस स्टैंड के टेंडर की दोबारा प्रक्रिया शुरू होगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक नवंबर के बाद उचित मूल्य की दुकानों में आटे की सप्लाई बंद हुई थी। लेकिन कुछेक फ्लोर मिलों के मालिकों ने पिसाई के लिए आई गेहूं का गबन किया है। घोटाला करने वाले आटा मिल मालिकों के खिलाफ केस दर्ज होंगे ओर सख्त सजा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed