Shimla Accident: मशोबरा में कार खाई में गिरने से पिता-बेटे की मौत, तीन घायल
मशोबरा क्षेत्र में सड़क हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान ईश्वर दास (68) और बालकृष्ण (42) पुत्र ईश्वर दास गांव कथोल, सपनोल, तहसील करसोग जिला मंडी निवासी के तौर पर हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला से सटे मशोबरा क्षेत्र में सड़क हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान ईश्वर दास (68) और बालकृष्ण (42) पुत्र ईश्वर दास गांव कथोल, सपनोल, तहसील करसोग जिला मंडी निवासी के तौर पर हुई है। हादसे में बालकृष्ण की पत्नी रक्षा और उसके दो बच्चों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक शिमला से घर लौटते समय हादसा हुआ। घटना करसोग-बसंतपुर-शिमला सड़क पर मशोबरा क्षेत्र में हुई। बालकृष्ण पिता ईश्वर दास को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लेकर लाए थे। शनिवार को वापस घर जाते समय बल्देयां में हादसा हुआ।
कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में एक परिवार के पांच सदस्य सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर मशोबरा पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन ईश्वर दास की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटनास्थल से करीब 100 मीटर नीचे जख्मी हालत में चार लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को आईजीएमसी अस्पताल लाया गया, लेकिन इस बीच देर रात उपचार के दौरान बालकृष्ण की भी मौत हो गई। फिलहाल, ढली थाना पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। मामले की तफ्तीश जारी है।