बेकाबू ट्रक ने रौंद डाले सड़क किनारे खड़े एक दर्जन वाहन, राहगीर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाड़लाघाट चौक में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े करीब एक दर्जन वाहनों को रौंद डाला। इसके बाद खुद भी पलट गया। जब चालक को गलती का अहसास हुआ तो वह मौके से फरार हो गया।
हादसे में एक व्यक्ति भी ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राम नरेश महतु पुत्र दिनेश महतु गांव मोरा मोरी सलेमपुर बिहार के रूप में हुई है। जब यह घटना घटी तो काफी रात हो चुकी थी। इसकी वजह से सड़क सुनसान थी। सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी थी।
हो सकती थी भारी तबाही
इसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। लेकिन अगर यह हादसा कुछ घंटे पहले होता तो इससे भारी तबाही हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ट्रक बेहद तेज रफ्तार में था। मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रित नहीं रख पाया। ट्रक सड़क किनारे खड़े किए वाहनों को रौंदता हुआ आगे बढ़ता रहा।
अंत में ट्रक सड़क पर पलट कर किनारे पर खड़े वाहनों पर जा गिरा। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में है। हादसे में मारे गए व्यक्ति का पोस्टमार्टम अर्की अस्पताल में किया गया है।
चालक के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू : डीएसपी
पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। डीएसपी दाड़लाघाट अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। जबकि एक दर्जन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। चालक मौके से फरार हो गया है।
फिलहाल इस घटना में ट्रक चालक के खिलाफ 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चालक के पकड़े जाने के बाद ही हादसे के कारण का भी खुलासा हो पाएगा।