{"_id":"615877de8ebc3e09e41198f5","slug":"una-virendra-kanwar-said-87-waste-disposal-plants-will-be-built-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: वीरेंद्र कंवर बोले- हिमाचल में कचरा निष्पादन के 87 संयंत्र बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: वीरेंद्र कंवर बोले- हिमाचल में कचरा निष्पादन के 87 संयंत्र बनेंगे
Sat, 02 Oct 2021 08:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Oct 2021 08:47 PM IST
सार
मंत्री वीरेंद्र कंवरने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र में 5 पंचायतों के कचरे का निपटारा किया जाएगा। पूरे प्रदेश में पहले चरण में 87 ब्लॉकों में कचरा निष्पादन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुच्छाली, धनेत, जसाणा, डोहगी और हटली पंचायत से डोर-टू-डोर कचरा एकत्र कर संयंत्र में लाया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुच्छाली में लगभग 50 लाख से बने ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र में 5 पंचायतों के कचरे का निपटारा किया जाएगा। पूरे प्रदेश में पहले चरण में 87 ब्लॉकों में कचरा निष्पादन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मुच्छाली, धनेत, जसाणा, डोहगी और हटली पंचायत से डोर-टू-डोर कचरा एकत्र कर संयंत्र में लाया जाएगा। यहां इसका निपटारा किया जाएगा। संयंत्र में कंपोस्टर, श्रेडर और कंप्रेशर मशीनें स्थापित की गई हैं। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन के लिए एक गाड़ी भी खरीदी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, प्रदेश में छह अक्तूबर तक जारी रहेगी बारिश
विज्ञापन
कंवर ने कचरा संयंत्र तक बेहतर रास्ता बनाने के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि यहां पर स्तरीय मोक्ष धाम भी बनाया जाएगा। इसके लिए 27 लाख का एस्टीमेट तैयार किया है। उन्होंने पंचायत को यह धनराशि देने की घोषणा की। यहां पर पंचवटी वाटिका भी बनाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने 15 लाख रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि कूड़ा संयंत्र के पास शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने तीन लाख देने की घोषणा की। कंवर ने कहा कि पंचायतें कूड़े का प्रबंधन करके आमदनी भी बढ़ा सकती हैं। पंचायतों में एकत्र होने वाले प्लास्टिक कचरे को सीमेंट फैक्ट्रियों को बेचा जाएगा। मुच्छाली पंचायत के पंचायत घर के लिए 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
बंगाणा बाजार में पैदल यात्रियों के लिए एक करोड़ 21 लाख की लागत से फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। बंगाणा में ही जायका परियोजना के तहत ट्रेनिंग सेंटर भी खोला जाएगा। मंत्री ने कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले राधिका जागृति एवं राधे कृष्णा स्वयं सहायता समूह को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने सासन तथा जसाणा महिला मंडलों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रधान विजय शर्मा, उपप्रधान अजय शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम विशाल शर्मा, तहसीलदार राहुल शर्मा, बीडीओ यशपाल सिंह परमार सहित गणमान्य लोग और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।